Barabanki

Barabanki: अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी हत्याकांड को लेकर वकीलों का ज़ोरदार प्रदर्शन, डीएम कार्यालय का किया घेराव

SHARE:

Barabanki: अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड का खुलासा न होने से नाराज वकीलों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

अधिवक्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 मार्च 2026

जनपद में अधिवक्ता शोएब किदवई उर्फ बॉबी की हत्या के मामले में अब तक कोई ठोस खुलासा न होने से नाराज वकीलों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मामले का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

13 फरवरी को दिनदहाड़े हुई थी अधिवक्ता की हत्या

अधिवक्ताओं के अनुसार 13 फरवरी 2026 को लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर अधिवक्ता शोएब उर्फ बॉबी किदवई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने कई जांच टीमें गठित की थीं, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: किराना गोदाम में लगी भीषण आग, हज़ारों रुपए कीमत का सामान जलकर राख; बड़ा हादसा टला

मामले में लगातार हो रही देरी से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है और वे प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन के सामने रखीं कई मांगें

जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रशासन के सामने कई प्रमुख मांगें रखीं।

जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता रितेश मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मृतक अधिवक्ता के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। साथ ही मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन दिए जाने की भी मांग की गई।

अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग

अधिवक्ता राहुल मिश्रा ने कहा कि वकीलों की सुरक्षा के लिए Advocate Protection Act (अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम) को लागू किया जाना चाहिए।

इसके अलावा अधिवक्ताओं को आत्मरक्षा के लिए रिवॉल्वर लाइसेंस जारी करने और टोल प्लाजा पर छूट देने की भी मांग की गई।

पुलिस पर लापरवाही के आरोप

वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी है। परिवार के लोगों के बयान भी लिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पल्हरी चौराहे से अगवा कर युवक की बेरहमी से पिटाई, मोबाइल तोड़ा; हाथ-पैर बांध कर बाग में छोड़ गए बदमाश

उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन चाहे तो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दो घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा करा सकते हैं।

जल्द खुलासा न हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की कार्यशैली अच्छी है, लेकिन पुलिस प्रशासन को भी अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को अधिवक्ताओं की सुरक्षा और इस मामले के जल्द निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शोएब उर्फ बॉबी किदवई हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और प्रशासन से न्याय की मांग करते रहे।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: श्री राम चरित्र प्रकाशक समिति की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न, कार्ययोजना पर हुई चर्चा

इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता रामलाल द्विवेदी, अधिवक्ता राहुल मिश्रा, अधिवक्ता पवन मिश्रा, अधिवक्ता रमेश चंद वर्मा, कोषाध्यक्ष अनुराग शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, अधिवक्ता शांति ओम रावत, कार्यकारिणी सदस्य हिमालय जायसवाल और अधिवक्ता मोहम्मद उमर सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1542
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?