Barabanki

Barabanki: ज़मीनी विवाद के चलते अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, पट्टीदारों ने सरेशाम मारी गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

SHARE:

Barabanki: नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहारीपुरवा में ज़मीनी विवाद को लेकर अधिवक्ता चंद्रेश वर्मा को 4-5 हमलावरों ने गोली मार दी।

गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 06 मार्च 2026

जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहारीपुरवा में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ज़मीनी विवाद के चलते कुछ हमलावरों ने एक अधिवक्ता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Barabanki: ज़मीनी विवाद के चलते अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, पट्टीदारों ने सरेशाम मारी गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

शौच के लिए जाते समय घात लगाकर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बीरबलपुरवा निवासी अधिवक्ता चंद्रेश वर्मा बाराबंकी सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। हाल ही में उन्होंने नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहारीपुरवा में नया मकान बनवाया है, जहां अभी शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें  Barabanki Crime: कोतवाली से चंद कदम दूर क्लीनिक में युवती से दुष्कर्म की वारदात, वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप

Barabanki: ज़मीनी विवाद के चलते अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, पट्टीदारों ने सरेशाम मारी गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम चंद्रेश वर्मा घर से कुछ दूरी पर स्थित मैदान की ओर शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे 4-5 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और तमंचे से पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

 

अधिवक्ताओं ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा समेत कई अधिवक्ता मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।

पट्टीदारों पर लगाया गोली मारने का आरोप

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि यूपी-112 पर एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: महिलाओं के लिए पिंक रोजगार मेला, 28 जनवरी को पटेल महिला पीजी कॉलेज में होगा आयोजन
Barabanki: ज़मीनी विवाद के चलते अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, पट्टीदारों ने सरेशाम मारी गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर
फ़ोटो: घटना की जानकारी देते एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी

 

उन्होंने बताया कि घायल अधिवक्ता से बातचीत में ज़मीनी विवाद के चलते अपने चाचा के बेटों और अन्य पट्टीदारों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

हाल ही में अधिवक्ता की हत्या से भी मचा था हड़कंप

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सिविल कोर्ट के अधिवक्ता शोएब किदवई की लखनऊ-अयोध्या हाईवे की सर्विस लेन पर असेनी मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: महमूदाबाद लखनऊ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ़्तार कार; पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Barabanki: अधिवक्ता शुऐब किदवई बॉबी हत्याकांड - 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं कर सकी पुलिस, नाराज़ वकीलों ने एसपी ऑफिस का किया घेराव

ऐसे में अब एक और अधिवक्ता को गोली मारे जाने की घटना से वकीलों और शहरवासियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने इस मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22858
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई