Barabanki

Barabanki: एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 12 करोड़ की हेरोइन व हुंडई क्रेटा कार के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

Barabanki: एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.549 किलोग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

बरामद हेरोइन की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने हुंडई क्रेटा कार, मोबाइल और नकदी भी बरामद की है।

आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 मार्च 2026

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) थाना बाराबंकी ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 5.549 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है, बरामद की है।

इसके साथ ही पुलिस ने एक हुंडई क्रेटा कार, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 6,080 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एएनटीएफ की कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इमरान पुत्र मो. सुल्तान निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। वर्तमान में वह न्यू हैदरगंज, थाना ठाकुरगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में रह रहा था।

यह भी पढ़ें  विधानसभा चुनाव 2027: मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पहली पसंद बने योगी आदित्यनाथ, बाराबंकी एक्सप्रेस के सर्वे में इतने प्रतिशत लोगों ने जताया भरोसा

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था तथा अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन और पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में की गई।

लखनऊ के चौक क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी को 6 मार्च 2026 को आगा बाकर इमामबाड़ा के सामने बने मैदान, थाना चौक कमिश्नरेट लखनऊ क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

इस संबंध में थाना चौक कमिश्नरेट लखनऊ में मुकदमा संख्या 35/2026 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी मो. इमरान ने बताया कि उसे यह अवैध मादक पदार्थ एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कैम्पबेल रोड पर कम कीमत में दिया जाता था।

वह इस मादक पदार्थ को खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अलग-अलग स्थानों पर अधिक कीमत में बेचता था और इससे भारी मुनाफा कमाता था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के बाबा टीकाराम धाम में चेन स्नेचर महिलाओं का आतंक: प्रसाद चढ़ाने गई महिला के गले से उड़ाई सोने के चेन, एक सप्ताह में तीसरी वारदात से श्रद्धालुओं में दहशत

पुलिस के अनुसार आरोपी उसी मादक पदार्थ की डिलीवरी देने आया था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। अब पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

संभावना जताई जा रही है कि यह मामला मादक पदार्थों की बड़े नेटवर्क वाली तस्करी से जुड़ा हो सकता है।

 

आरोपी के पास से यह सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया है:

  • 5.549 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये)
  • एक हुंडई क्रेटा कार
  • एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन
  • 6,080 रुपये नकद
  • एक आधार कार्ड
  • एक पैन कार्ड
  • एक ड्राइविंग लाइसेंस
  • एक एटीएम कार्ड
  • एक क्रेडिट कार्ड
यह भी पढ़ें  Barabanki News: महादेवा धाम का फाल्गुनी मेला 5 फरवरी से, डीएम के कड़े निर्देशों के बाद भी तैयारियों में भारी लापरवाही; 7 दिन शेष फिर भी व्यवस्थाएं अधूरी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

  • प्रभारी निरीक्षक अयनुद्दीन, थाना एएनटीएफ बाराबंकी
  • उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह
  • उपनिरीक्षक सूरज सिंह
  • उपनिरीक्षक मनीष कुमार दुबे
  • हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश दुबे
  • हेड कांस्टेबल आलोक सिंह

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

16054
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई