Barabanki

Barabanki News: रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर हो रहा था अवैध बालू खनन, सूचना मिलते ही तहसीलदार ने मारा छापा; निडर कार्रवाई से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

SHARE:

Barabanki News:

Barabanki Breaking News Today: रामनगर तहसील में अवैध बालू खनन पर तहसीलदार विपुल सिंह की बड़ी कार्रवाई, ट्राला जब्त। तहसीलदार के निडर एक्शन से खनन माफियाओं में हड़कंप।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

रामनगर तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खनन के खिलाफ तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम तपेसिपाह स्थित पुराने खनन स्थल पर अवैध बालू खनन की सूचना मिलते ही तहसीलदार विपुल सिंह ने जिस तत्परता, साहस और निडरता के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, उससे न सिर्फ प्रशासन की छवि मजबूत हुई है बल्कि खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

 

रात में मिली सूचना, तत्काल मौके पर पहुंचे तहसीलदार

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े दस बजे तहसीलदार विपुल सिंह को सूचना मिली कि ग्राम तपेसिपाह स्थित पुराने खनन स्थल पर मशीनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने डायल 112 पुलिस को अवगत कराया और बिना समय गंवाए अपने सरकारी वाहन से स्वयं भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सागर इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय इलेक्ट्रिकल सेफ्टी वर्कशॉप आयोजित, 450 से अधिक विद्युत कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण

 

गाड़ी देखते ही भागी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ट्राला पकड़ा गया

तहसीलदार की गाड़ी देखते ही मौके पर मौजूद कई ट्रैक्टर-ट्रॉली और खनन में लगे लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि एक ट्राला मौके पर पकड़ लिया गया, जो रामनगर के किसी प्रभावशाली व्यक्ति का बताया जा रहा है। इस अवैध खनन में पड़ोसी जनपद बहराइच के जरवल क्षेत्र से आए कुछ लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है, जो अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

 

दबाव के बावजूद भी नहीं रोकी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार विपुल सिंह पर दबाव बनाने के लिए कई प्रभावशाली लोगों के फोन आए, लेकिन उन्होंने किसी भी दबाव को नजरअंदाज करते हुए पकड़े गए ट्राले को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तहसीलदार की इस निडर और निष्पक्ष कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों के होश उड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चलती ट्रेन से रेलवे के टिकट बाबू का अपहरण, परिजनों से फिरौती वसूलने के बाद सड़क किनारे छोड़ फरार हुए बदमाश

 

अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: तहसीलदार

तहसीलदार विपुल सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है। सरकार अवैध खनन को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी नदी, नाले या खनन स्थल पर गैरकानूनी गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

जनता में बढ़ा भरोसा, माफियाओं को सख्त संदेश

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से जहां आम जनता में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है, वही अवैध खनन से जुड़े माफियाओं को यह स्पष्ट संदेश मिल गया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आधी रात को प्रेमी के घर पहुंची शादीशुदा प्रेमिका की हत्या, ताला बंद कमरे में मिला खून से लथपथ शव

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1686
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?