Barabanki

बाराबंकी में बारिश बनी आफत, शहर के भीतरी पीरबटावन में विशाल गूलर का पेड़ गिरा; कई मकान क्षतिग्रस्त, बिजली गुल, जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप

SHARE:

बाराबंकी के भीतरी पीरबटावन में लगातार बारिश के बीच विशाल गूलर का पेड़ गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग और नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 10 जुलाई 2026

लगातार हो रही बारिश के बीच उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बड़ा हादसा टल गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीतरी पीरबटावन, वार्ड संख्या-29 (सतघड़ा) में वर्षों पुराना विशालकाय गूलर का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से आसपास के कई मकानों के छज्जे और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि बिजली की लाइन टूटने से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बावजूद संबंधित विभागों ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।

मकानों को हुआ नुकसान, सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित

स्थानीय निवासी मेराज ने बताया कि पेड़ गिरने से उनके मकान का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया है। विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने के कारण पूरे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। वहीं कई मकानों की दीवारों में दरारें आने से लोग भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 30 साल पुराने जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप: कई घायल, एक की हालत नाज़ुक; 16 लोगों पर मुकदमा

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि घटना के समय सड़क पर लोग या वाहन गुजर रहे होते तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

 

वन विभाग ने झाड़ा पल्ला, नगर पालिका पर डाली जिम्मेदारी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि विभाग ने पेड़ हटाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं की।

इसके बाद एक स्थानीय पत्रकार ने पूरे मामले की जानकारी दूरभाष के माध्यम से जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह को दी। सूचना मिलने के बाद एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा, लेकिन उसने केवल लोगों को पेड़ से दूर रहने की सलाह दी और सुबह पेड़ हटवाने की बात कहकर वापस लौट गया।

घंटों तक नहीं पहुंचा कोई जिम्मेदार अधिकारी, लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के काफी समय बाद तक न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही पेड़ हटाने का कार्य शुरू कराया गया। बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी की ट्रॉली समेत ट्रैक्टर और बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

मोहल्लेवासियों का कहना है कि पेड़ सरकारी भूमि पर था, इसलिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी। यदि पेड़ को जल्द नहीं हटाया गया तो किसी भी समय दूसरा हादसा हो सकता है।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गिरे हुए पेड़ को तत्काल हटाया जाए, क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की मरम्मत कर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए तथा प्रभावित मकानों का सर्वे कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में ऐसे जर्जर और पुराने पेड़ों की पहले से पहचान कर उन्हें हटाने की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

लगातार बारिश के बीच बढ़ा खतरा

बाराबंकी में लगातार हो रही बारिश के कारण कई पुराने और जर्जर पेड़ गिरने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे पेड़ों का सर्वे कर समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे जनहानि और संपत्ति के नुकसान को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला; दो महिलाएं गंभीर घायल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान अली 

‘धूम’ स्टाइल में महिलाओं के गहने उड़ाकर हो जाता था फरार, YAKSH App ने खोल दी शातिर चैन स्नैचर की पोल; बाराबंकी पुलिस ने स्पोर्ट्स बाइक समेत धर दबोचा

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

16048
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई