Barabanki

बाराबंकी में अवैध शराब पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 12 ठिकानों पर छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब बरामद; 200 किलो लहन नष्ट

SHARE:

बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई।

12 स्थानों पर छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 200 किलो लहन नष्ट।

दो मुकदमे दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश जारी।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 05 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अवैध शराब के काले कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने रविवार को बड़ा अभियान चलाया। रामनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक साथ 12 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार करीब 200 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान दो मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चला विशेष प्रवर्तन अभियान

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर के निर्देशन तथा आबकारी निरीक्षक उमाशंकर चौधरी के नेतृत्व में टीम ने रविवार को रामनगर क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ज़मीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल; 6 की हालत गंभीर

बहलोलपुर, खुर्दा और मल्लाहनपुरवा में एक साथ पड़ी दबिश

आबकारी विभाग की टीम ने थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर, खुर्दा और मल्लाहनपुरवा सहित कुल 12 संदिग्ध स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। विभागीय कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध शराब बनाने में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि टीम ने मौके से शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री और कच्ची शराब बरामद कर ली।

40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 200 किलो लहन किया नष्ट

छापेमारी के दौरान टीम ने 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा शराब निर्माण के लिए तैयार रखा गया करीब 200 किलोग्राम लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

आबकारी निरीक्षक उमाशंकर चौधरी ने बताया कि यदि लहन को समय रहते नष्ट नहीं किया जाता तो उससे बड़ी मात्रा में अवैध एवं संभावित रूप से जहरीली शराब तैयार की जा सकती थी, जिससे जनहानि की आशंका बनी रहती।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी की किन्हौली ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की सौगात: जिला पंचायत अध्यक्ष ने हाट बाजार, पंचायत घर और सीसी सड़क का किया लोकार्पण

दो मुकदमे दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश जारी

आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान दो मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा उनके खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों से की अपील, अवैध शराब की सूचना दें

अभियान के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने ग्रामीणों को अवैध एवं मिलावटी शराब के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक भी किया। विभाग ने अपील की कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, बिक्री या परिवहन होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल आबकारी विभाग को दें। विभाग ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के दो सरकारी स्कूलों में सुबह 9 बजे तक लटके रहे ताले: इंतजार कर लौटे बच्चे, शिक्षकों की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

‘रौब’ दिखाने के चक्कर में बुरी फंसी रिटायर्ड दरोगा की बहू: SP की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; फिर….

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

15413
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई