Barabanki

Barabanki: छठी कार्यक्रम का खाना खाने के बाद दर्जनों लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर इलाज में जुटी

SHARE:

Barabanki: बेलहरा कस्बे में छठी कार्यक्रम का खाना खाने के बाद 25 लोग बीमार पड़ गए।

सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उपचार शुरू किया। सभी की हालत स्थिर, जांच जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के बेलहरा कस्बे में छठी कार्यक्रम के दौरान परोसे गए भोजन को खाने के बाद करीब 25 लोगों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। सभी को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर उपचार शुरू किया।

फिलहाल सभी प्रभावितों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

छठी कार्यक्रम के बाद बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बेलहरा के कछुवाहन पुरवा वार्ड में बुधवार को शिवराज सिंह के यहां छठी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामीणों ने भोजन किया, जिसके कुछ ही घंटों बाद लगभग 25 लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह: प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने वरिष्ठ चिकित्सकों को किया सम्मानित, एकजुट रहने का दिया संदेश

अचानक एक साथ कई लोगों की तबीयत बिगड़ने से परिजनों और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ये लोग हुए प्रभावित

बीमार होने वालों में शिवराज सिंह, मोहन सिंह, महेश सिंह, त्रिलोकी सिंह, मोनू सिंह, ननकये सिंह, भूपेंद्र सिंह और कधाई सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय में सुबह साढ़े आठ बजे तक नहीं पहुंचे शिक्षक: रसोईया ने खोला स्कूल, बच्चों ने किया इंतजार; ग्रामीणों ने उठाए शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा

मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीमार लोगों का उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने सभी की जांच कर दवाइयां दीं। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

जांच जारी, प्रशासन अलर्ट

स्वास्थ्य विभाग द्वारा भोजन के सैंपल की जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: राज्य कर विभाग द्वारा "व्यापारी संवाद कार्यक्रम" का आयोजन, GST 2.0 और पंजीयन लाभों पर हुआ संवाद

रिपोर्ट – नीरज निगम

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

18147
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई