Barabanki:
बाराबंकी में डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बिजली आपूर्ति, मीटर रीडिंग, बिलिंग सुधार, जर्जर तारों की सुरक्षा और लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
जनपद बाराबंकी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक मजबूत सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बिजली आपूर्ति, मीटर रीडिंग व बिलिंग प्रणाली, जर्जर विद्युत लाइनों की स्थिति, सुरक्षा मानकों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-अयोध्या से जुड़े विद्युत कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मीटर रीडिंग अनिवार्य रूप से घर-घर जाकर की जाए, जिससे उपभोक्ताओं को गलत बिल मिलने की समस्या न हो और बिलिंग प्रतिशत शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप बना रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्युत व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जर्जर तारों और विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही लाइनों पर विशेष ध्यान
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ढीले एवं जर्जर विद्युत तारों पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। विशेष रूप से उन्होंने विद्यालयों के ऊपर से गुजरने वाली विद्युत लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर शिफ्ट करने के निर्देश देते हुए इसे बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा अहम विषय बताया।
लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़
राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-अयोध्या के संबंध में अधिकारियो द्वारा अवगत कराया गया कि मार्ग पर स्थित पुलों पर लगाए गए स्ट्रीट लाइट पोलों का विद्युत कनेक्शन कर ऊर्जीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में भी राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखी जाए, जिससे यातायात एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
यह अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत श्रीमती राजबाला, अधिशासी अभियंता विद्युत घनश्याम त्रिपाठी सहित विद्युत विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद















