Barabanki

बाराबंकी जिला बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न: हाईकोर्ट जज सुभाष विद्यार्थी ने वकीलों को दी हड़ताल से बचने की नसीहत, बोले — “बार और बेंच न्याय के दो मजबूत पहिए”

SHARE:

हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज ने वकीलों को दी हड़ताल से बचने की नसीहत, जूनियर अधिवक्ताओं को पढ़ाई और प्रशिक्षण पर दिया जोर

जिला बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों ने दी शुभकामनाएं

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 28 मई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रयागराज हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति एवं बाराबंकी के प्रशासनिक जज सुभाष विद्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में वकीलों का योगदान सबसे अहम है।

न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने कहा कि “बार और बेंच न्याय व्यवस्था के दो मजबूत पहिए हैं, जिनके सामंजस्य से ही प्रभावी और निष्पक्ष न्याय संभव हो पाता है।” उन्होंने एडवोकेट एक्ट का उल्लेख करते हुए अधिवक्ताओं से न्यायिक प्रक्रिया से दूर न होने की अपील की।

“बहुत जरूरी हो तभी करें हड़ताल” — न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी

अपने संबोधन में प्रशासनिक जज ने अधिवक्ताओं की हड़ताल को लेकर भी महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब तक अत्यंत आवश्यक न हो, तब तक अधिवक्ताओं को हड़ताल से बचना चाहिए क्योंकि इससे आम वादकारियों को सबसे अधिक परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी के नंदना कलां में दबंगों का तांडव: विधवा महिला और बुजुर्ग सास को लाठी-डंडों से पीटा, बचाने दौड़े पुत्रों को भी किया लहूलुहान; केस दर्ज

उन्होंने जूनियर अधिवक्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें नियमित अध्ययन करना चाहिए, सीनियर अधिवक्ताओं के चैंबर में समय देना चाहिए और आधुनिक तकनीक व स्मार्टफोन का बेहतर उपयोग कर कानूनी ज्ञान बढ़ाना चाहिए।

न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं भी बार एसोसिएशन की राजनीति और चुनावी प्रक्रिया को भलीभांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दादा और पिता भी विधि व्यवसाय से जुड़े रहे हैं तथा वर्ष 2005 में उन्होंने स्वयं बार चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। उन्होंने बार में जूनियर अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था किए जाने का भी सुझाव दिया।

जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने “नो स्ट्राइक बार जोन” बनाने की दी सलाह

समारोह को संबोधित करते हुए जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान बातचीत से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने नई कार्यकारिणी से अपील की कि वे “नो स्ट्राइक बार जोन” बनाकर एक आदर्श प्रस्तुत करें।

उन्होंने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण में अधिवक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पिता की डांट से आहत युवक ने उठाया खतरनाक कदम, समय रहते बची जान

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन द्विवेदी बोले — “अधिवक्ताओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं”

जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी पूरी कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यकारिणी न्यायिक कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं करेगी और बार तथा बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने का हर संभव प्रयास करेगी।

उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से भी अपेक्षा जताई कि अधिवक्ताओं और वादकारियों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि यदि अधिवक्ताओं का संरक्षण और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा तो बार पूरी मजबूती के साथ न्यायिक व्यवस्था को सहयोग देगा।

न्यायिक अधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों की रही मौजूदगी

इस भव्य समारोह में मोटर दुर्घटना न्यायालय की जज अल्पना सक्सेना, वरिष्ठ अपर जिला जज विनय कुमार सहित सभी अपर एवं विशेष न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह तथा सभी अपर सीजेएम एवं सिविल जज उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्ताओं की रही भारी मौजूदगी

समारोह में एल्डर कमेटी के चेयरमैन जेड. ए. अंसारी, पूर्व अध्यक्ष एम. के. सिंह, जगत बहादुर सिंह, बी. के. दीक्षित, बब्बन सिंह, एम. पी. सिंह, रघुराज वर्मा, योगेंद्र वर्मा, शंकर दयाल शर्मा, कौशल किशोर त्रिपाठी, सी. बी. सिंह, राजेश प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में 12 लाख की बड़ी चोरी: अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात और नगदी उठा ले गए अज्ञात चोर, पुलिस ने जताई पारिवारिक विवाद की आशंका

इसके अलावा सिरौली गौसपुर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष काशी प्रसाद द्विवेदी और हैदरगढ़ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अचल मिश्रा समेत कई पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव सहित 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान अतिथियों का प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, माला और बुके भेंट कर सम्मान किया गया।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

5914
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई