Barabanki

Barabanki:  कोतवाली पुलिस का सराहनीय कार्य, रास्ता भटकी 07 वर्षीय बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया, तलाश में जुटे परिवार को मिली बड़ी राहत

SHARE:

Barabanki: मिशन शक्ति के तहत सक्रिय पुलिसिंग

बाराबंकी में मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने 7 वर्षीय लापता बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से परिवार को मिली बड़ी राहत।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक 7 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की है। यह सराहनीय कार्य बाराबंकी पुलिस (Barabanki Police) की सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 15 फरवरी को प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम को एक लगभग 7 वर्षीय बालिका मिली। पूछताछ के दौरान बालिका केवल अपना नाम अल्फ़िशा और अपनी बुआ का नाम संजो बाजी बता सकी। इसके अलावा वह अपने घर या परिवार के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बिग बैज टेनिस बॉल क्रिकेट सीजन-2 प्रतियोगिता ट्रॉफी का भव्य उद्घाटन, विजेता टीम को ₹2.51 लाख का इनाम

 

पुलिस टीम ने दिखाई तत्परता

बालिका की पहचान और उसके परिजनो का पता लगाने के लिए कोतवाली नगर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। इस दौरान उपनिरीक्षक अभिषेक राय, महिला आरक्षी प्रीति तिवारी, महिला आरक्षी पूजा यादव और आरक्षी मोहम्मद इकबाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

जांच और स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन के दौरान पता चला कि ग्राम सरथरा से एक 7 वर्षीय बालिका सुबह से लापता थी और उसके परिजन परेशान होकर उसकी तलाश कर रहे थे।

 

परिजनों से कराया गया संपर्क

चौकी मोहम्मदपुर, थाना कोतवाली नगर के माध्यम से बालिका के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। सूचना मिलने पर बालिका की माता जमीला पत्नी दिलशाद, निवासी ग्राम सरथरा, कोतवाली नगर, जनपद बाराबंकी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुताई करते समय सीढ़ी से गिरा युवक, गंभीर हालत में CHC से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

माता द्वारा पहचान की पुष्टि किए जाने के बाद नियमानुसार सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी की गई और बालिका को सकुशल उसकी माता के हवाले कर दिया गया।

 

माता ने आभार जताया

अपनी बेटी को सकुशल पाकर माता जमीला भावुक हो उठीं और थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार की सराहना की।

नगर कोतवाली पुलिस का यह कदम न सिर्फ एक परिवार के लिए राहत लेकर आया, बल्कि समाज में पुलिस की सकारत्मक छवि को भी मजबूत करता है।

मिशन शक्ति के तहत सक्रिय पुलिसिंग

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस लगातार जनजागरुकता और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सरकारी ज़मीन से अवैध मिट्टी खनन, आरोपी स्कूल प्रबंधक पर खनन अधिकारी मेहरबान, 7 माह बाद भी कार्रवाई शून्य

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2037
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?