Barabanki

Barabanki News: सड़क हादसे में घायल युवती की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत, शव गांव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के बेलहरा में दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय खुशी रावत की मौत हो गई।

सीएनजी ऑटो की टक्कर के बाद ट्रक का पहिया पैरों पर चढ़ गया।

जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 02 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा कस्बे में शनिवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर के बाद हुई, जिसके तुरंत बाद पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया युवती के पैरों के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सफदरगंज थाने का किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए अहम दिशा-निर्देश

भाई के साथ लौट रही थी खुशी, सामने से आ रहे ऑटो ने मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान खुशी रावत (28 वर्ष) पुत्री विजय बहादुर रावत, निवासी चिरौलिया गांव, थाना मसौली के रूप में हुई है। शनिवार शाम वह अपने छोटे भाई अंशुमान के साथ मोटरसाइकिल से जगरा स्थित अपने मामा के घर से वापस अपने गांव लौट रही थी।

जब दोनों नगर पंचायत बेलहरा के अंतर्गत ज्ञान कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रहे सीएनजी ऑटो रिक्शा ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरते ही पीछे से आए ट्रक ने रौंदा

टक्कर लगते ही दोनों भाई-बहन सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक (UP 41 AT 6093) का पहिया खुशी रावत के दोनों पैरों के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई।

इस दुर्घटना में भाई अंशुमान को मामूली चोटें आईं, जबकि खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर, रास्ते में हुई मौत

स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने खुशी की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सागर इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय इलेक्ट्रिकल सेफ्टी वर्कशॉप आयोजित, 450 से अधिक विद्युत कर्मियों ने लिया प्रशिक्षण

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेज दिया, लेकिन परिजन जब उसे लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

रविवार सुबह गांव पहुंचा शव, परिवार में मचा कोहराम

रविवार सुबह जैसे ही खुशी रावत का शव उसके पैतृक गांव चिरौलिया पहुंचा, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

खुशी अपने परिवार में दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ी थी। उसकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक फरार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर मौजूद ट्रक को रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

बेलहरा चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पटेल ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: श्री राम चरित्र प्रकाशक समिति की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक संपन्न, कार्ययोजना पर हुई चर्चा

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि बेलहरा क्षेत्र में हाईवे और संपर्क मार्गों पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर प्रभावी यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Barabanki News: मासूम अंशू की मौत से भी नहीं चेता शिक्षा विभाग! सरकारी स्कूलों में झाड़ियों और गंदगी के बीच पढ़ने को मजबूर बच्चे

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22920
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?