Barabanki

Barabanki News: मासूम हर्षवर्धन की मौत के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार! नो एंट्री में दौड़ रहे भारी वाहन, ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

SHARE:

Barabanki News: मासूम हर्षवर्धन तिवारी की ट्रक से मौत के बाद भी बाराबंकी में नो एंट्री के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही जारी।

देवा रोड पर स्कूल टाइम में दौड़ते ट्रकों से लोगों में आक्रोश, अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर रैक पॉइंट हटाने और रेलवे क्रॉसिंग खोलने की मांग की।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 29 जुलाई 2026

बाराबंकी शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल एक बार फिर खड़े हो गए हैं। 7 जुलाई 2026 को मालगोदाम रोड पर स्कूल जा रहे मासूम हर्षवर्धन तिवारी की ट्रक से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत के बाद भी जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली में कोई बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है। शहर में नो एंट्री के निर्धारित समय के दौरान भी भारी वाहन बेरोकटोक सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं, जिससे स्कूली बच्चों और आम लोगों की जान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है।

ताज़ा मामला देवा रोड का है, जहां बुधवार दोपहर स्कूलों की छुट्टी के समय भारी ट्रकों और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही बाराबंकी एक्सप्रेस के कैमरे में कैद हुई। यह वही मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं स्कूल से घर लौटते हैं।

स्कूलों के बाहर दौड़ रहे ट्रक, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

देवा रोड पर शहर का प्रतिष्ठित आनंद भवन स्कूल स्थित है। इसके अलावा कई अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानो जिनमें—सेंट एंथोनी स्कूल, सैनिक पब्लिक स्कूल व अन्य निजी एवं सरकारी विद्यालय शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: RTE-2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट मिले, प्राथमिक शिक्षक संघ ने विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा को सौंपा ज्ञापन

इन स्कूलों के हज़ारों छात्र प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर अपने घर जाते हैं। ऐसे में स्कूल टाइम में भारी वाहनों की मौजूदगी किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसी स्थिति पैदा कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो हर्षवर्धन जैसी घटना दोबारा भी हो सकती है।

हर्षवर्धन की मौत के बाद भी नहीं बदली व्यवस्था

गौरतलब है कि 7 जुलाई 2026 को मालगोदाम रोड पर स्कूल जा रहे ओम नगर, बंकी नई बस्ती निवासी हर्षवर्धन तिवारी की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी।

इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया था और लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का भरोसा दिया था, लेकिन जमीनी हकीकत अब भी अलग नजर आ रही है।

अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा था जनहित ज्ञापन

21 जुलाई 2026 को स्व. श्री अवध बिहारी मिश्र सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं आंदोलनकारी अधिवक्ता रितेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं द्वारा जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह जनहित ज्ञापन सौंपकर शहर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जीवित अजगर के साथ पकड़ा गया युवक, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

1. स्कूल टाइम में भारी वाहनों की नो-एंट्री सख्ती से लागू हो

सुबह 6 बजे से 10 बजे तक शहर की आबादी वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए और इसका कड़ाई से पालन कराया जाए।

2. दुर्घटना संभावित मार्गों पर डिवाइडर का निर्माण

शहर के व्यस्त एवं दुर्घटना संभावित मार्गों पर जल्द से जल्द डिवाइडर बनाकर सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जाए।

3. स्कूलों के बाहर पुलिस तैनाती अनिवार्य हो

सुबह 6 बजे से 9 बजे तक स्कूल खुलने के समय प्रमुख चौराहों, स्कूलों और संवेदनशील मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही हो सके।

4. हाईवे पर लगने वाले भारी वाहनों के जमावड़े पर लगे रोक

नो-एंट्री शुरू होने से पहले शहर और हाईवे के किनारे लगने वाले भारी वाहनों के जमावड़े को तत्काल समाप्त कराया जाए, जिससे सड़कें जाम और दुर्घटनामुक्त रह सकें।

5. ट्रैफिक प्रबंधन को बनाया जाए प्रभावी

बाराबंकी शहर में यातायात व्यवस्था को वैज्ञानिक और प्रभावी बनाते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर स्थायी रूप से अंकुश लगाने के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू की जाए।

ट्रैफिक पुलिस की भूमिका की जांच की मांग

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत के नो-एंट्री के निर्धारित समय, विशेषकर स्कूलों की छुट्टी के दौरान भारी वाहनों का शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ते रहना संभव नहीं हैं। लोगों का कहना है कि यदि ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तो ऐसी स्थिति संभव ही नहीं हो सकती।

यह भी पढ़ें  Barabanki: हरख ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा - सरकारी दफ्तर में प्राइवेट आदमी कर रहे वसूली, जनता को लगवाए जा रहे चक्कर; बिना "चढ़ावे" नहीं हो रहे छोटे-छोटे काम,

उन्होंने मांग की है कि प्रशासन नो-एंट्री व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करे और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Barabanki News: लखनऊ पब्लिक स्कूल के ठेंगे पर BEO के आदेश! RTE में चयनित बच्चों को नहीं दे रहा दाखिला, कहा- “जो करना है कर लो”

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22897
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई