Barabanki

Barabanki News: प्लॉट दिलाने के नाम पर ₹13.50 लाख की ठगी का आरोप, एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुई FIR

SHARE:

Barabanki: प्लॉट दिलाने के नाम पर हड़प ली मेहनत की कमाई 

प्लॉट देने के नाम पर 13.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप, धमकी देने का मामला, एडीजी के निर्देश पर नगर कोतवाली में FIR दर्ज, जांच शुरू।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 8 फरवरी 2026

प्लॉट देने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। लखनऊ जनपद के रहने वाले दो लोगों ने रियल एस्टेट कंपनी के संचालक पर करीब ₹13.50 लाख हड़पने, प्लॉट न देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों की शिकायत पर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) लखनऊ के निर्देश पर नगर कोतवाली बाराबंकी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

कंपनी बनाकर प्लॉट का झांसा देने का आरोप

पीड़ित भागीरथ पुत्र गंगाराम यादव और रामनिहाल सिंह पुत्र जेपी सिंह, निवासी लखनऊ, ने एडीजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सीतापुर जिले के लहरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरीफपुर कष्मण्डा निवासी अतुल कुमार वर्मा पुत्र वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने वर्ष 2018 में एब्लेज स्टार डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी बनाकर बाराबंकी के खसपरिया गांव में स्थित प्लाटिंग में चार प्लॉट देने का झांसा दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: अवसानेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात, ₹25 लाख के चांदी आभूषण व नकदी लेकर फरार हुए बेख़ौफ़ चोर

आरोप है कि ज्ञानेश कुमार मिश्रा के माध्यम से दोनों पीड़ितों से लखनऊ और बाराबंकी में अलग-अलग तिथियों पर चेक और नकद के जरिए बड़ी रकम ली गई, लेकिन न तो प्लॉट दिया गया और न ही पैसा वापस किया गया।

 

चेक और नगद से ली गई ₹13.50 लाख की रकम

पीड़ितों के अनुसार वर्ष 2018 से 2021 के बीच विभिन्न बैंकों के चेक और नगद रसीदों के माध्यम से कुल ₹9,20,000 (चेक द्वारा) और ₹4,30,000 (नगद रसीद द्वारा) की धनराशि ली गई।

इस प्रकार कुल ₹13.50 लाख की रकम आरोपितों द्वारा प्राप्त की गई, लेकिन आज तक न तो प्लॉट का बैनामा हुआ और न ही धनराशि लौटाई गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मायके में रह रही पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक की जलकर मौत, साले पर हत्या का आरोप

 

पैसे की मांग पर जान से मारने की धमकी

पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने लगातार प्लॉट देने या पैसा वापस करने का दबाव बनाया, तो आरोपी द्वारा पहले जमीन का इंतजाम करने की बात कही जाती रही। बाद में जब पीड़ितों ने अपनी रकम लौटाने की मांग तेज़ की, तो आरोपी अतुल कुमार वर्मा ने दोबारा फोन करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ितो का कहना है कि मेहनत की कमाई डूब जाने से वे मानसिक तनाव में हैं और लगातार चिंता के कारण उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।

 

एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजी लखनऊ के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों, बैंक लेनदेन और रसीदों के आधार पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच ख़ूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार; आधा दर्जन गंभीर घायल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1841
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?