Barabanki

Barabanki: मसौली निवासी युवक की कानपुर में संदिग्ध हालत में मौत, होटल में फांसी लगाने की सूचना से परिवार में कोहराम

SHARE:

Barabanki: मसौली निवासी 18 वर्षीय युवक की कानपुर के होटल में संदिग्ध हालात में मौत।

परिवार की जिम्मेदारी उठाने गया था काम पर, चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से घर में कोहराम।

मामले को लेकर पुलिस जांच जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 27 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां संभालने के लिए घर से दूर काम करने गए 18 वर्षीय युवक की कानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। होटल में काम करने वाले इस युवक के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चार बहनों के इकलौते भाई की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

 

पिता का सहारा बनने कानपुर गया था युवक

जानकारी के अनुसार, मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा मसौली स्थित ब्लॉक कॉलोनी निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू टेलर के चार बेटियों में इकलौते पुत्र शाहनवाज उर्फ शानू (18 वर्ष) परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कुछ समय पहले कानपुर के एक होटल में काम करने गया था। जहां वह रोटी बनाने का काम करता था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मधुबन लॉज में सनसनीखेज वारदात, वीडियो कॉल पर परिजनों से बात करते युवक ने दी जान

बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले घर आया था और 18 फरवरी को दोबारा काम पर लौट गया। गुरुवार देर रात होटल परिसर में ही उसने फांसी लगा ली। घटना की सूचना शुक्रवार तड़के मिली, जिसके बाद घर मातम छा गया।

ईद पर कपड़े लाने का किया था वादा

परिजनों के अनुसार, शहनवाज ने घर से जाते समय माता-पिता और बहनों के लिए ईद पर नए कपड़े लाने का वादा किया था। बेटे के काम पर लगने से परिवार को सहारा मिला था और सभी भविष्य को लेकर उम्मीदें संजोए हुए थे। लेकिन अचानक आई दुखद खबर ने पूरे परिवार के सपनों को तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

चार बहनों का इकलौता भाई शानू

मृतक अपनी चार बहनों — इत्तशाम (22 वर्ष), फौजिया (20 वर्ष), जोया (15 वर्ष) और शकीना (10 वर्ष) — का इकलौता भाई था। भाई की असमय मौत से बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मो. आरिफ भी गहरे सदमे में हैं और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मातम में बदली खुशियां - शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, 55 वर्षीय व्यक्ति के सीने में लगी गोली; हालत गंभीर

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1383
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई