Barabanki

Barabanki: चूल्हे की चिंगारी से छप्परनुमा मकान में लगी भीषण आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, लखनऊ रेफर

SHARE:

Barabanki: मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुंजापुर में चूल्हे की चिंगारी से छप्परनुमा मकान में भीषण आग लग गई।

आग की लपटों में फंसी 30 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल से सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया।

घरेलू सामान और नगदी जलकर खाक। पढ़ें पूरी खबर।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुंजापुर में चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते एक छप्परनुमा मकान को आग की लपटों के घेर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और मकान धू-धू कर जलने लगा।

आलू उबालते समय भड़की आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी

जानकारी के अनुसार, ग्राम मुंजापुर निवासी राहुल कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सबुल रविवार दोपहर अपने देवर साहुल के छप्परनुमा मकान में आलू उबालने गई थी।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में ‘हर घर जल’ योजना पर सवाल: अधूरी पड़ी पानी की टंकियां बनीं खंडहर, ग्रामीणों ने उठाए निर्माण गुणवत्ता और विभागीय कार्यशैली पर सवाल

इसी दौरान चूल्हे से निकली एक चिंगारी ने छप्पर को अपने आगोश में ले लियाम तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों के बीच फांसी सबुल बुरी तरह से झुलस गईं।

ग्रामीणों के प्रयास से आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मकान में रखा डबल बेड, दो तख्त, एक बेंच, रजाई-गद्दे सहित घर-गृहस्थी का सामान और करीब 20 हजार रुपये नगद जलकर नष्ट हो चुके थे।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो की टक्कर से वृद्ध की मौत, गांव में मचा कोहराम

Barabanki: चूल्हे की चिंगारी से छप्परनुमा मकान में लगी भीषण आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, लखनऊ रेफर

ग्रामीणों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोका जा सका।

 

जिला अस्पताल से सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर

आग में झुलसी महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया।

Barabanki: चूल्हे की चिंगारी से छप्परनुमा मकान में लगी भीषण आग, गंभीर रूप से झुलसी महिला, लखनऊ रेफर

परिवार और ग्रामीण महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में छप्परनुमा मकानों और खुले चूल्हों से होने वाले अग्निकांड के खतरे को उजागर किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि रसोई में सावधानी और अग्नि सुरक्षा उपाय अपनाना बेहद आवश्यक है, विशेषकर तेज हवा के दौरान।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सुबेहा में इफ़्तार पार्टी का आयोजन, रोज़ेदारों ने मांगी देश में अमन-चैन, भाईचारे और शांति की दुआएं 

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / नूर मोहम्मद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23228
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई