Barabanki

Barabanki News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, छह महीने पहले हुई थी शादी; पति समेत चार हिरासत में

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में छह महीने पहले शादी हुई 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

पुलिस ने पति समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र के ठकुरिहा गांव में शनिवार को एक 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी, जिसके चलते मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू करते हुए मृतका के पति रमाकांत, उसकी मां और दोनों भाइयों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छह महीने पहले हुई थी नवविवाहिता की शादी

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम ठकुरिहा निवासी रमाकांत का विवाह करीब छह महीने पहले रंजिता से हुआ था। रंजिता मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी, जबकि उसके पिता रामसिंह वर्तमान में बहराइच जिले के दमड़ीपुरवा गांव में रहते हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कंटेनर से टकराई अर्टिगा कार; एक युवक की मौत 6 घायल

बताया गया कि रमाकांत तीन भाइयों में सबसे छोटा है और ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। शनिवार को वह रोज की तरह काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। रमाकांत की मां गांव में ही कही गई हुई थी, इसी दौरान दोपहर के समय रंजिता ने अपने टिनशेडनुमा मकान में रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया।

घर पहुंची सास तो सामने आया मामला

दोपहर करीब तीन बजे जब रमाकांत की मां घर लौटी तो बहु को फांसी के फंदे से लटकता देखकर चिल्लाने लगी। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी गई।

मामले की जानकारी मिलने पर मृतका की मां और चाचा भी मौके पर पहुंचे। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ही रहे थे, कि इसी बीच किसी ग्रामीण की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मसौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जिले में लगातार बढ़ रहा चोरों का आतंक, गुरेला गांव में एक और घर को बनाया निशाना, नगदी जेवर समेट हुए फरार

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए उनके बयान दर्ज किए हैं।

पति समेत चार लोग हिरासत में

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतका के पति रमाकांत, उसकी मां और दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

वहीं, पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मृतका की मां और चाचा के मौके से चले जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मौत की वजह अभी साफ नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नवविवाहिता की मौत के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों को आधार बनाने की बात कही है।

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के अनुसार, अभी तक पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छह महीने की शादी के बाद हुई मौत ने खड़े किए कई सवाल

नवविवाहिता की शादी को अभी महज छह महीने ही हुए थे। ऐसे में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही यह स्पष्ट होगा कि मौत की वास्तविक वजह क्या थी और क्या मामले में किसी तरह की आपराधिक भूमिका सामने आती है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: बाराबंकी में खाद संकट गहराया, सर्वर ठप होने से समितियों पर नहीं मिल रही यूरिया-डीएपी; निजी दुकानों पर किसानों से हो रही मनमानी वसूली, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

मायके पक्ष की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच

फिलहाल पुलिस की जांच दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आगे बढ़ रही है—पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के मायके पक्ष की तहरीर। इन दोनों के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

20134
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई