Barabanki

Barabanki: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच ख़ूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार; आधा दर्जन गंभीर घायल

SHARE:

Barabanki: जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के थलवारा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

विवाद के दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 06 मार्च 2026

यूपी के बाराबंकी ज़िले के सुबेहा थाना (Subeha Police Station) क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत थलवारा में गुरुवार की शाम उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।

इस दौरान लाठी-डंडों के साथ-साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कथा में जा रहे लोगों के बीच टिप्पणी से बढ़ा विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत थलवारा में उमेश सिंह के यहां धार्मिक कथा का आयोजन चल रहा था। गांव के कई लोग कथा सुनने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर एक पक्ष की ओर से टिप्पणी कर दी गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ज़मीनी विवाद के चलते अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, पट्टीदारों ने सरेशाम मारी गोली, हालत गंभीर; लखनऊ रेफर

Barabanki: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच ख़ूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार; आधा दर्जन गंभीर घायल

बताया जाता है कि इसी टिप्पणी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला करने लगे।

दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर घायल

इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक पक्ष से हरिशंकर सिंह, जय सिंह, टी.एन. सिंह और जय प्रताप सिंह शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से रामप्रताप सिंह और अरविंद सिंह घायल बताए जा रहे हैं।

Barabanki: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच ख़ूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार; आधा दर्जन गंभीर घायल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 12 फरवरी की आम हड़ताल को CPI का समर्थन, श्रम कानूनों व निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन
पहले पक्ष का आरोप

एक पक्ष के सन्तोष सिंह पुत्र गंगा बख्श सिंह निवासी पूरे वैश्य मजरा थलवारा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 5 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे वह अपने चबूतरे पर बैठे थे। तभी विपक्षी कृष्ण कुमार सिंह गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंच गए।

Barabanki: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच ख़ूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार; आधा दर्जन गंभीर घायल

जब उन्होंने गाली देने का विरोध किया तो आरोप है कि कृष्ण कुमार सिंह ने तलवार निकाल ली और अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में राम प्रताप सिंह, अरविंद सिंह, शुभम सिंह, संतोष सिंह और गुनगुन गंभीर रूप से घायल हो गए।

दूसरे पक्ष का आरोप

वहीं दूसरे पक्ष के जय सिंह पुत्र स्व. साहेब बक्श सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह शाम करीब 4 बजे अपने घर से हैदरगढ़ स्थित अस्थायी घर जा रहे थे।

Barabanki: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच ख़ूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार; आधा दर्जन गंभीर घायल

उनका आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे त्रियुगीनारायण सिंह, हरिशंकर सिंह और जय प्रताप सिंह को भी लाठी-डंडों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में पलटी, 18 घायल, 7 की हालत गंभीर

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1517
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई