Barabanki

Barabanki: कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में पलटी, 18 घायल, 7 की हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल, 7 की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में रविवार को कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दहिला-पोखरा मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में पलट गई। इस दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत करीब डेढ़ दर्जन (18) श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

ट्रैक्टर-ट्रॉली के खड्ड में पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गौतस्करों पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में शातिर आरोपी घायल, कई जिलों में दर्ज हैं मामले

Barabanki: कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में पलटी, 18 घायल, 7 की हालत गंभीर

 

सात घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

सीएचसी त्रिवेदीगंज में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सात श्रद्धालुओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी पर जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है।

Barabanki: कलश यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में पलटी, 18 घायल, 7 की हालत गंभीर

क्षमता से अधिक सवारियां बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवार थे। इसके अलावा दहिला-पोखरा मार्ग सकरा और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें  Barabanki: धन्नाग तीर्थ क्षेत्र खुज्झी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन, एसपी अर्पित विजयवर्गीय बोले—अपराध नियंत्रण होगा मजबूत

सूचना मिलने पर लोनी कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

यात्रा में सुरक्षा पर उठे सवाल

कलश यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों में ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सावधानी बरती जाती तो इस हादसे से बचा जा सकता था।

रिपोर्ट – मंसूफ़ अहमद / उस्मान

यह भी पढ़ें  Barabanki: बेसमेंट में भरे पानी में उतरा करंट, जनरेटर का तार हटाने गए 20 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत
संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?