Barabanki

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का बारामती प्लेन क्रैश में निधन, 4 अन्य की भी मौत

SHARE:

Ajit Pawar Plane Crash:

बारामती, महाराष्ट्र। 28 जनवरी 2026

महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का चार्टर विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गया, जिसमें डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। DGCA और समाचार एजेंसियों द्वारा इसकी पुष्टि की गई है।

बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम अजीत पवार चार्टर विमान से मुंबई से बारामती जा रहे थे, जहां उन्हें स्थानीय चुनाव से संबंधित कई कार्यक्रमों में भाग लेना था। सुबह के लगभग 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग के दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया और रनवे के पास ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान आग के गोले में तब्दील हो गया और आसमान में धुएं के गुबार उठते नजर आए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मिशन शक्ति टीम की बड़ी कामयाबी, एक साल से लापता युवती को सकुशल किया बरामद; परिवार में लौटी खुशियां
दुर्घटना में क्या हुआ
  • हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जब चार्टर प्लेन लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।
  • विमान में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें डिप्टी सीएम अजीत पवार, उनके एक पीएसओ (Personal Security Officer), एक निजी सहायक और दो पायलट शामिल थे।
  • सभी यात्रियों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
  • विमान एक मॉडल Learjet 45XR (VT-SSK) था, जिसे एक निजी चार्टर के रूप में संचालन में रखा गया था।
यह भी पढ़ें  Success Story: बाराबंकी के लाल का कमाल, पहले ही प्रयास में IAS बने अभिजीत नंदन; UPSC CSE 2025 में AIR 294 हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

 

पुलिस और राहत कार्य

दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन किसी भी यात्री को बचाया नहीं जा सका। स्थानीय प्रशासन और विमानन सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

राजनीति और शोक की लहर

अजीत पवार की मौत से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर दुख और संवेदनाएं व्यक्त की जा रही है। कई वरिष्ठ नेताओं ने परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है और जांच की मांग की है।

रिपोर्ट – नौमान माजिद

संबंधित खबरें
Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: नवरात्रि पर SDM के निर्देश पर टूटी खाद्य विभाग की नींद, कई प्रतिष्ठानों पर मारा छापा; कुट्टू आटा-साबूदाना समेत 5 नमूने लिए गए
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

1840
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?