-0.5 C
New York
December 7, 2023
उत्तरप्रदेश सिरौलीगौसपुर

बाराबंकी : लोकसभा चुनाव से पहले राजा रितेश सिंह उर्फ रिकू भैया ने चाय पार्टी के बहाने दिखायी सियासी ताकत, दरियाबाद विधानसभा के कोने कोने से पहुँचे लोग

Spread the love

 

सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी।

लोकसभा चुनाव से पहले राजा रितेश सिंह उर्फ रिकू भैया ने अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन करते हुए अपने आवास पर टी पार्टी का आयोजन किया, जिसमे विधानसभा दरियाबाद क्षेत्र के कोने कोने से पहुंचे लोगों के बीच उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने का सन्देश दिया।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह के पुत्र राजा रिंकू सिंह ने आज रविवार को अपने हड़हा आवास पर लोगों से मुलाकात करने के लिए चाय पार्टी का आयोजन किया। चाय पार्टी में पहुँचे दरियाबाद विधानसभा के लोगों से मुलाकात करते हुए उन्होंने लोगो से आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर अपने पिता को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों का हमारे परिवार से हमेशा जुड़ाव रहा। पिता के स्वर्गवास के बाद से वही जुड़ाव एक साल से टूट गया था इस लिए आप लोगो से मुलाकात करने के लिए यह आयोजन किया। आप लोग आए इसके लिए आप सबका धन्यवाद है।रितेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह आयोजन अपने परिवार के लोगो से मिलने और उनका हाल जानने के लिए किया था।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद शहंशाह, राजा रितेश सिंह के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले आदेश जैन,बच्चा सिंह, सोनू सिंह अद्रा, दान बहादुर सिंह हसौर, सोनू सिंह सराही, नेता विनोद सिंह, स्वतंत्र सिंह, आनंद जैन, सपन जैन, मनीष जैन, मुदित जैन, लाल सिंह अजई मऊ, दीपू सिंह, नीरज सिंह, अमित सिंह, गुलाब सिंह, मुन्नू नेता, रंजीत सिंह, मुन्नू सिंह सहित हजारों की संख्या में दरियाबाद विधानसभा के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मन्सूफ अहमद

Related posts

बाराबंकी :  आवारा सांड के हमले में बुरी तरह घायल हुआ खेत की रखवाली कर रहा किसान, निजी चिकित्सक के यहां चल रहा उपचार

Barabanki Express

बाराबंकी : एसडीएम प्रिया सिंह ने चौपाल लगा कर ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक

admin

बाराबंकी :  रास्ते मे पड़ी मिली सोने की चेन उसकी स्वामी महिला को लौटा कर स्वाट टीम में नियुक्त आरक्षी जरनैल सिंह ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Barabanki Express

Leave a Comment