Barabanki

Barabanki News: ग्राम चकिया में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बोई गई फसल जोतकर अतिक्रमण मुक्त कराई गई सरकारी ज़मीन

SHARE:

Barabanki News:

फतेहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चकिया में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। चक मार्ग व नवीन परती भूमि पर बोई गई फसल जोतकर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बाराबंकी जिले की फतेहपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकिया में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजस्व विभाग ने पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाकर चकमार्ग एवं नवीन परती भूमि से अवैध कब्जा हटाते हुए सरकारी ज़मीन को कब्जा मुक्त कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चकिया स्थित गाटा संख्या 1035, जो कि राजस्व अभिलेखों में चक मार्ग के रूप में दर्ज है, तथा गाटा संख्या 1033, जो नवीन परती के रूप में दर्ज है, पर कय्यूम एवं राम प्रताप द्वारा अवैध रूप से लहसुन की फसल बो दी गई थी। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग द्वारा मामले की जांच की गई, जिसमें दोनों सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में उद्योगपति से 5 लाख महीना ‘गुंडा टैक्स’ की मांग: किसान यूनियन जिलाध्यक्ष समेत 9 पर FIR, फैक्ट्री बंद कराने की दी धमकी

 

पुलिस की मौजूदगी में की गई कार्रवाई

प्रशासन के निर्देश पर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बोई गई फसल को जोतवा कर भूमि को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

Barabanki News: ग्राम चकिया में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बोई गई फसल जोतकर अतिक्रमण मुक्त कराई गई सरकारी ज़मीन

सार्वजनिक भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं: प्रशासन

राजस्व अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चक मार्ग, नवीन परती एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का निजी कब्जा या फसल बोना पूर्णतः अवैध है। ऐसे मामलों में भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि ग्रामीणों को पहले ही सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी जा चुकी थी, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: होली खेलने के बहाने 12 वर्षीय बच्ची से गंदी हरकत, विरोध करने पर पिता की बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल

कार्रवाई के बाद भूमि को पुनः प्रशासन के कब्जे में लिया गया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी के निर्देश भी दिये गये।

 

प्रशासन की जनता से अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी सरकारी या सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करे। यदि कही अवैध कब्जा या अतिक्रमण दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल राजस्व विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। वही प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके के अवैध कब्जाधारियों में हडकंप मच गया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: परीक्षा देने जा रहे BSc एग्रिकल्चर के छात्रों की कार में लगी आग, देवा ओवरब्रिज पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22924
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई