Barabanki

Barabanki News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव की महिला से थे अवैध संबंध; हत्या की आशंका से इलाक़े में फैली सनसनी

SHARE:

Barabanki News

घुघंटेर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक मेला देखने गया था और वापस नहीं लौटा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 30 जनवरी 2026

बाराबंकी जिले के घुघंटेर थाना क्षेत्र क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में SDM ने नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण: छात्रों के साथ किया भोजन; जल संकट पर लिया त्वरित संज्ञान

 

मेला देखने गया था युवक, रात भर परिजन करते रहे तलाश

घुंघटेर थाना क्षेत्र के आलमपुर मजरे पिंडसावां गांव निवासी अंकज (20 वर्ष) पुत्र चंद्रकेश गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ मेला देखने गया था। देर रात उसके दोस्त तो वापस लौट आए, लेकिन अंकज घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

शुकवार दोपहर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने गांव के बाहर नहर के पास एक युवक का शव पेड़ पर लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपने पुत्र अंकज के रूप में की, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामिया इंटर कॉलेज की हॉकी टीम का कमाल, सुल्तानपुर को 2-0 से हराकर प्रदेशीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

बाराबंकी में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, गांव की महिला से थे अवैध संबंध; हत्या की आशंका से इलाक़े के फैली सनसनी

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

घटना की सूचना पर घुंघटेर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। गांव की ही एक महिला के साथ युवक के अवैध संबंध चल रहे थे, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का औचक निरीक्षण: खाद वितरण में गड़बड़ी व उर्वरक वितरण रजिस्टर में मिली खामियां; सचिव को लगाई फटकार

रिपोर्ट – ललित राजवंशी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22924
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई