Barabanki

Barabanki News: देवां फिशरीज में हुई लाखों की डकैती का पर्दाफाश, 8 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; हथियार व नकदी बरामद

SHARE:

Barabanki News:

देवां फिशरीज लूट कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 8 शातिर अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया। स्वाट व सर्विलांस टीम की कार्रवाई में हथियार, मोबाइल और नकदी बरामद।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बीते दिनों फिश फॉर्म में हुई लाखों की डकैती की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और थाना जहांगीराबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लूट की घटना में शामिल 08 शातिर अंतरजनपदीय लुटेरो को गिरफ्तार किया गया है।

 

देवा फिशरीज में हुई थी 4.8 लाख की डकैती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी 2026 की रात थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर स्थित देवा फिशरीज में घुसे हथियारबंद डकैतों ने कर्मचारियों को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया था और और अलमारी में रखी ₹4.80 लाख नकदी व पांच मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे। घटना के अगले दिन देवा फिशरीज के मुंशी समीउल्लाह उर्फ दरोगा पुत्र झिन्कन, निवासी ग्राम कदरवेत थाना चन्वटा जनपद कपिलवस्तु (नेपाल), ने थाना जहांगीराबाद में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जिले में लगातार बढ़ रहा चोरों का आतंक, गुरेला गांव में एक और घर को बनाया निशाना, नगदी जेवर समेट हुए फरार

 

एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट, सर्विलांस एवं स्थानीय पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

 

मैनुअल इंटेलिजेंस से खुला पूरा राज

पुलिस टीमों ने मैनुअल इंटेलिजेंस व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 जनवरी 2026 को पलिया मसूदपुर तिराहे के पास से लूट की घटना में शामिल सभी 08 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

Barabanki News: देवां फिशरीज में हुई लाखों की डकैती का पर्दाफाश, 8 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; हथियार व नकदी बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

गिरफ्तार आरोपियों में—

  1. मुकेश कुमार पुत्र चेतराम निवासी ग्राम गनौरा थाना जहांगीरबाद जनपद बाराबंकी
  2. शिवराज पुत्र मनोहर उम्र निवासी बंकी दक्षिण टोला थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
  3. देवाशीष सिंह चौहान पुत्र संदीप कुमार निवासी बालागंज थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ
  4. राजकुमार उर्फ प्रज्ञादीप रंजन उर्फ राज पुत्र मायाराम गौतम निवासी ग्राम मामापुर थाना देवा जनपद बाराबंकी
  5. मो0 सोनू पुत्र महबूब निवासी ग्राम सिपहिया थाना देवा जनपद बाराबंकी
  6. जुनैद पुत्र निसार अली निवासी ग्राम बरेठी थाना देवा जनपद बाराबंकी
  7. नौसाद पुत्र मुख्तार निवासी बीकेटी भौनी थाना बीकेटी जनपद लखनऊ
  8. सुहेल पुत्र गौस मोहम्मद निवासी ककरहा मोड़ बाईपास थाना देवा जनपद बाराबंकी
यह भी पढ़ें  Barabanki: श्री वृंदावन आश्रम में धूमधाम से मनाया गया सांसद डिंपल यादव का जन्मोत्सव, पूर्व एमएलसी राजेश यादव 'राजू' ने संत-महात्माओं का किया सम्मान

 

हथियारों की बरामदगी पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 05 अवैध तमंचे (.12 बोर), 05 जिंदा कारतूस, 04 मोबाइल फोन एवं ₹87,500 नकद बरामद किये गये है। अवैध हथियारों की बरामदगी के संबंध में पांच अभियुक्तों के खिलाफ थाना जहांगीराबाद में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

 

रेकी कर बनाई गई थी डकैती की योजना

पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जो लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। इस घटना से पहले फार्म हाउस की कई बार रेकी की गई थी, वीडियो बनाए गए थे और यह पता किया गया था कि वहां कितने लोग रहते हैं तथा नकदी कहा रखी जाती है। पूरी योजना के बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: तेज़ रफ़्तार डंपर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना में शामिल अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / अली चांद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

4077
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई