Barabanki

Barabanki News: शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले— “पहले इंजन टकराते थे, अब डिब्बे टकरा रहे हैं”

SHARE:

Barabanki News

दरियाबाद में स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार, भ्रष्टाचार और योजनाओं को लेकर तीखा हमला बोला।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। 31 जनवरी 2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हड़ाहा स्टेट में भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

समारोह स्थल पर पहुंचते ही राजा रितेश कुमार सिंह “रिंकू” ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात शिवपाल यादव ने स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

 

भाजपा सरकार पर शिवपाल का तीखा प्रहार

श्रद्धांजलि सभा के बाद शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और सरकारी तंत्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महोबा प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार के भीतर ही असंतोष उफान पर है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सरकारी ज़मीन से अवैध मिट्टी खनन, आरोपी स्कूल प्रबंधक पर खनन अधिकारी मेहरबान, 7 माह बाद भी कार्रवाई शून्य

उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का उनके ही विधायक द्वारा रास्ता रोका जाना इस बात का प्रमाण है कि सरकार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “पहले इंजन टकराते थे, अब डिब्बे टकराने लगे हैं।”

शिवपाल यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नमामि गंगे और हर घर जल योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं में अरबो रुपये का बंदरबाट हुआ है, लेकिन करोड़ो रुपये खर्च होने के बावजूद जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।

शंकराचार्य प्रकरण पर भाजपा पर दोहरी नीति का आरोप

शंकराचार्य मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा को दोहरी मानसिकता वाली पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि संतो और शंकराचार्यों से पहचान पत्र मांगना और उन्हें नोटिस भेजना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि जो सरकार किसानों और आम जनता से हर कदम पर प्रमाण पत्र मांग रही है, उसे यह नहीं भूलना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है।

विधिक और न्यायालय से जुड़े प्रश्नों पर शिवपाल ने संतुलित रुख अपनाते हुए कहा कि जो मामले न्यायालय में विचाराधीन है, उन पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: ई-रिक्शा रिपेयरिंग शॉप से चार बड़ी बैटरी उठा ले गए अज्ञात चोर, एक संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी

 

राजा साहब का परिवार पार्टी की पहली प्राथमिकता

शिवपाल सिंह यादव ने स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह को याद करते हुए कहा कि उनका परिवार समाजवादी पार्टी के लिए हमेशा प्राथमिकता में रहा है। उन्होंने राजा रितेश कुमार सिंह “रिंकू” को आशीर्वाद देते कहा कि वे उनके बेहद निकट है और पार्टी हर मोड़ पर इनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगीं

 

नेताओं की मौजूदगी और सियासी चर्चाएं

कार्यक्रम में सपा के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे, जिनमें अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा, जैदपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा, पूर्व कार्यकारणी सदस्य सलमान सिद्दीकी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आनंद कौशल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

हालांकि कुछ दिग्गज समाजवादी नेताओं की गैरमौजूदगी ने जिले की राजनीति में नई चर्चाओं को भी जन्म दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: महिला और उसके दो भाइयों के साथ मारपीट, देवर, सास और ससुर पर जान से मारने की धमकीं का आरोप

Barabanki News: शिवपाल सिंह यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले— "पहले इंजन टकराते थे, अब डिब्बे टकरा रहे हैं"

श्रद्धांजलि सभा में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरा परिसर जनसैलाब में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान आनंद कौशल ने गीतों के माध्यम से जनता का संदेश व्यक्त किया— “राजा आएंगे रितेश, अबकी जीतेंगे अखिलेश।”

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / आफताब अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

762
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई