बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 01 अक्टूबर 2026
बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने का दबाव बनाने और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मामला मंझार मजरे कोलवा गांव का बताया जा रहा है। किशोरी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके भाई समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अभी नाबालिग है। इसके बावजूद उसके घरवाले उसकी इच्छा के विरुद्ध करीब 35 वर्षीय युवक से शादी कराने का दबाव बना रहे थे। किशोरी का कहना है कि उसने शादी के लिए अपनी असहमति जताई और इसका विरोध किया।
शादी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप
किशोरी के मुताबिक, जब उसने अपनी इच्छा के विरुद्ध शादी कराने का विरोध किया तो उसके भाई संजय यादव ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट में उसके शरीर पर चोटें आई हैं।
मामले की जानकारी मिलने के बाद किशोरी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
किशोरी की शिकायत के आधार पर सुबेहा पुलिस ने उसके भाई समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।
पुलिस बोली- जांच के बाद होगी आवश्यक कार्रवाई
सुबेहा थाना प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह यादव ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट – मंसूफ अहमद
- Also Read: Barabanki: एक लाख की रंगदारी मांगने वाले यूट्यूबर पर संगीन धाराओं में FIR, पत्रकार को अपमानित करने का भी आरोप; मुकदमा दर्ज होते ही हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस
- Also Read: Barabanki: नहर किनारे खड़ी कार में मिला 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर का शव, इलाके में मची सनसनी; जांच में जुटी पुलिस












