Barabanki

Barabanki: छात्राओं ने राखी बांधी तो DM ने निभाया भाई का फर्ज! दिए उपहार, बोले- ‘आप पढ़ाई करो, बाकी चिंता मेरी’”

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी में रक्षाबंधन पर KGBV करपिया मसौली की छात्राओं ने डीएम ईशान प्रताप सिंह को राखी बांधी।

डीएम ने उपहार दिए और विद्यालय की समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 26 अगस्त 2026

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाराबंकी में भाई-बहन के स्नेह का अनोखा दृश्य देखने को मिला। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय करपिया, मसौली की छात्राओं ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें अपने हाथों से बनाई राखियां बांधीं। बालिकाओं के स्नेह से अभिभूत जिलाधिकारी ने उनकी राखियां सहर्ष स्वीकार कीं और उन्हें उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ सहज माहौल में बातचीत की और उनकी पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान तथा आवासीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

डीएम ने कहा- मन लगाकर पढ़ाई करें, जरूरतों की चिंता मुझ पर छोड़ दें

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बालिकाओं से बातचीत करते हुए कहा कि वे पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करें। विद्यालय में किसी भी तरह की समस्या या आवश्यकता होने पर वे बिना संकोच अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: नगर कोतवाली इलाके में ट्रेन के आगे कूदी अज्ञात युवती, दर्दनाक मौत, घटना से इलाक़े में फैली सनसनी

जिलाधिकारी ने छात्राओं से कहा, “आप सभी मन लगाकर पढ़ाई करें, बाकी जरूरतों की चिंता मुझ पर छोड़ दें।”

डीएम के इस संवाद से छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला।

छात्राओं ने बताईं विद्यालय की जरूरतें, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बातचीत के दौरान छात्राओं ने जिलाधिकारी के सामने विद्यालय से जुड़ी कुछ आवश्यकताओं को भी रखा।

बालिकाओं ने उच्चीकृत एकेडमिक भवन से हॉस्टल तक आने-जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग कराने तथा खेल मैदान में मिट्टी की पटाई कराने का अनुरोध किया।

छात्राओं की मांग पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं खेल मैदान में मिट्टी पटाई के संबंध में उन्होंने बरसात समाप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

मुजीबपुर KGBV में भी छात्राओं की मांग पर इंटरलॉकिंग को मिली मंजूरी

जिलाधिकारी ने बताया कि 13 अगस्त को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजीबपुर, देवा के निरीक्षण के दौरान भी छात्राओं ने विद्यालय परिसर के रास्ते पर इंटरलॉकिंग की आवश्यकता बताई थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला, पुलिस पर कार्रवाई के बदले सुलह का दबाव बनाने का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इसके साथ ही विद्यालय की अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बोर्ड परीक्षा में सफल छात्राओं को डीएम ने किया सम्मानित

रक्षाबंधन के मौके पर छात्राओं के साथ संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

डीएम ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी और उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा को अपने सपनों को पूरा करने का मजबूत माध्यम बनाने की बात कही।

छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का भावनात्मक पल

रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं द्वारा डीएम को अपने हाथों से तैयार राखियां बांधना कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा। छात्राओं ने अपने स्नेह और आत्मीयता से इस मुलाकात को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मदरसा VRS घोटाला उजागर, नियमावली में प्रावधान न होने के बावजूद बांटे गए वीआरएस; नई भर्तियों के लिए रची गई साजिश - अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीएम ने भी छात्राओं को उपहार देकर उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी, वार्डेन विभा मिश्रा, शिक्षिका आरती मिश्रा सहित केजीबीवी मसौली की छात्राएं मौजूद रहीं।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22641
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई