Barabanki

Barabanki: चौकीदार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 4 नामजद आरोपी गिरफ्तार; आलाक़त्ल बरामद

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के रामनगर में चौकीदार राजेश यादव हत्याकांड में फरार चार नामजद आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद कर सभी आरोपियों को जेल भेजा।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 22 अगस्त 2026

बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित चौकीदार राजेश यादव हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दिन से फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद करने का दावा किया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस मामले में एक अन्य नामजद आरोपी श्रवण कुमार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक, अब मामले में नामजद सभी पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मेंथा टंकी के पास घात लगाकर किया था हमला

रामनगर थाना क्षेत्र के भरसवा गांव निवासी राजेश यादव रामनगर थाने में चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित मेंथा टंकी के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: चलती ट्रेन से रेलवे के टिकट बाबू का अपहरण, परिजनों से फिरौती वसूलने के बाद सड़क किनारे छोड़ फरार हुए बदमाश

पुलिस के अनुसार, कुलदीप कुमार, शुभम उर्फ आलोक, बाबू उर्फ सैरभ, रामकैलाश और श्रवण ने राजेश यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में राजेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आरोपियों के मौके से फरार होने के बाद वह काफी देर तक घायल अवस्था में पड़े रहे।

परिजनों ने सड़क पर घायल हालत में देखा

इसी दौरान बाइक से गांव लौट रहे राजेश के परिजनों की नजर उन पर पड़ी। राजेश को लहूलुहान और गंभीर हालत में देखकर परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना परिवार के अन्य लोगों को दी और उन्हें लेकर रामनगर थाने पहुंचे।

पुलिस ने घायल राजेश को उपचार के लिए सीएचसी रामनगर भेजा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान राजेश यादव की मौत हो गई।

राजेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया था। घटना के बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर उनकी तलाश तेज कर दी थी।

तीन दिन में सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, मामले में पहले श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद शनिवार को पुलिस टीम ने फरार चल रहे चार अन्य नामजद आरोपियों—कुलदीप कुमार, शुभम उर्फ आलोक, बाबू उर्फ सौरभ, रामकैलाश को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: आंगनवाड़ी–आशा की दबंगई, महीनों से नहीं बांटा बच्चों का राशन, पूछने पर ग्रामीण को पीटा, एसडीएम ने जांच का दिया आश्वासन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा बरामद किए जाने की बात कही है। चारों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

रामनगर पुलिस ने तीन दिन में पूरी की गिरफ्तारी की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से ही नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। शनिवार को चारों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में नामजद सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रामशंकर, उपनिरीक्षक मानेन्द्र सिंह, कांस्टेबल जयश्याम और कांस्टेबल विकास यादव शामिल रहे।

पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

चौकीदार की मौत के बाद उठे थे सुरक्षा को लेकर सवाल

राजेश यादव की बेरहमी से पिटाई के बाद हुई मौत ने इलाके में कानून-व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। जिस स्थान पर राजेश पर हमला हुआ, वहां हमलावरों ने उन्हें गंभीर हालत में छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गूंजा देशभक्ति का संदेश, भारत माता व वीर शहीदों की झांकियों के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हालांकि पुलिस ने अब तीन दिन के भीतर मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। मामले में पुलिस की आगे की जांच और साक्ष्यों के आधार पर होने वाली कार्रवाई पर भी नजर रहेगी।

रिपोर्ट – निरंकार त्रिवेदी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23043
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई