Barabanki

Barabanki News: उधार के 10 हजार लौटाने के बहाने बुलाया, फिर लोहे की सरिया से किया जानलेवा हमला; नगदी और बाइक लूटकर फरार हुए दबंग

SHARE:

Barabanki News: बाराबंकी के जैदपुर में 10 हजार रुपये लौटाने के बहाने बुलाकर युवक पर लोहे की सरिया से जानलेवा हमला किया गया।

दोस्त को भी पीटा गया और नकदी व बाइक लूटकर आरोपी फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 17 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र में उधार के रुपये लौटाने के बहाने बुलाकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पिकअप गाड़ी से आए दबंगों ने युवक को लोहे की सरिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। जब उसके दोस्त ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी नहीं बख्शा गया। दोनों युवकों को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी 10 हजार रुपये नकद और बाइक लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी जान की सुरक्षा की मांग की है।

उधार लौटाने के बहाने फोन कर बुलाया, पहले से घात लगाए बैठे थे आरोपी

पीड़ित सनी, निवासी हरख, थाना जैदपुर क्षेत्र ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह अपने मित्र के साथ हरख चौराहे पर खड़ा था। इसी दौरान अमर वर्मा नामक युवक का फोन आया, जिसने पहले उधार लिए गए 10 हजार रुपये लौटाने की बात कहकर उसे मिलने के लिए बुलाया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मंदिर में चोरी के आरोपियों को जेल ले जाते समय वकीलों से पुलिस की झड़प, सरकारी जीप में तोड़फोड़; 25-30 अज्ञात वकीलों पर FIR

सनी का आरोप है कि जैसे ही वह बताए गए स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से पिकअप वाहन में मौजूद अमर वर्मा, अमन वर्मा, अभिषेक और तीन-चार अन्य अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया।

लोहे की सरिया से बेरहमी से पीटा, दोस्त भी हुआ घायल

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू की और फिर लोहे की सरिया, लात-घूंसों से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसी दौरान पास में मौजूद उसका मित्र विकास जब बीच-बचाव के लिए आगे आया तो दबंगों ने उसे भी बुरी तरह पीट दिया। देखते ही देखते दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मुस्लिम युवकों पर 16 वर्षीय हिंदू किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, परिजनों का दावा- नामजद आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

10 हजार रुपये और बाइक लूटकर फरार, जान से मारने की दी धमकी

मारपीट के बाद आरोपियों ने सनी की जेब में रखे 10 हजार रुपये नकद छीन लिए। इतना ही नहीं, उसकी मोटरसाइकिल भी जबरन पिकअप वाहन पर लाद ली।

पीड़ित का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पीड़ित सनी ने जैदपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी

सरेशाम रुपये लौटाने के बहाने बुलाकर हमला, लूट और जान से मारने की धमकी जैसी घटना ने जैदपुर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: किन्नर के घर लाखों की चोरी का खुलासा, शिष्य ही निकला चोर! पुलिस ने 6.25 लाख नकद और भारी तादाद में सोने-चांदी के आभूषण किए बरामद

अब सभी की निगाहें जैदपुर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है और पीड़ितों को न्याय कब मिलता है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

UP News: पत्नी को था शिक्षक पति पर शक, क्लासरूम में लगवाया हिडन कैमरा! कैप्चर तस्वीरों ने शिक्षा विभाग में मचा दिया हड़कंप

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

18158
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई