Barabanki

Barabanki: शिवम मिश्रा ने मनवाया मेहनत और लगन का लोहा, CISF के बाद अब यूपी पुलिस में बने सब इंस्पेक्टर; गांव में जश्न का माहौल

SHARE:

Barabanki News: हैदरगढ़ तहसील के ग्राम बेहटा निवासी शिवम मिश्रा का उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर अंतरिम चयन हुआ है। इससे पहले वह CISF में चयनित होकर सेवाएं दे रहे हैं। गांव में जश्न का माहौल, लोगों ने मिठाई बांटकर दी बधाई।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 15 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहटा के होनहार युवक शिवम मिश्रा ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन का लोहा मनवाया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (उपनिरीक्षक) पद पर अंतरिम चयन होने के बाद पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिवम की इस सफलता को गांव के लोगों ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिवम मिश्रा की यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले वर्ष 2023 में उनका चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हुआ था और वर्तमान में वह वहीं अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे बाराबंकी जिले का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में विवाहिता से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल का आरोप: बात न करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

CISF से यूपी पुलिस तक का शानदार सफर

ग्राम बेहटा निवासी हरिशंकर मिश्रा के सबसे छोटे पुत्र शिवम मिश्रा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

वर्ष 2023 में सीआईएसएफ में चयनित होने के बाद भी उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी और अब उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर अंतरिम चयन हासिल कर नई उपलब्धि अपने नाम कर ली।

परिवार और गांव में खुशी का माहौल

शिवम मिश्रा तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। जैसे ही उनके चयन की सूचना गांव पहुंची, परिवार में खुशी का माहौल बन गया। रिश्तेदारों, मित्रों और ग्रामीणों ने घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में झाड़ियों और कूड़े के ढेर से घिरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मरीजों के लिए PHC तक पहुंचना बना 'चुनौती'; अधीक्षक बोले- BDO को भेजा गया है पत्र

गांव में लोगों ने मिठाइयां बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

ग्राम प्रधान बोले—युवाओं के लिए प्रेरणा हैं शिवम

ग्राम प्रधान रामकिशोर मिश्रा ने शिवम मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे गांव के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि शिवम ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी जो सरकारी सेवाओं में जाने का सपना देखते हैं।

युवाओं के लिए बनी मिसाल

ग्रामीणों का कहना है कि शिवम मिश्रा ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प और मेहनत से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

उनकी सफलता से गांव के युवाओं में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें  फिनिक्स वैली इंफ्राटेक प्रा.लि. के सीएमडी पर जानलेवा हमले और अपहरण की कोशिश का आरोप, दोनों पक्षों ने दी पुलिस को तहरीर; जाने क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

Barabanki: नौकरी के सपनों पर बाराबंकी पुलिस की ‘रहस्यमयी FIR’ का ग्रहण! कैरेक्टर सर्टिफिकेट में युवक को बना दिया विचाराधीन आरोपी, पुलिस की बड़ी चूक या बड़ा खेल?

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22799
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई