Barabanki

“मौलाना लोगों के नाम पर वोट मांगकर उनसे दरी बिछवाते हो…” बाराबंकी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर जोरदार प्रहार

SHARE:

बाराबंकी में डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मां उपवन वाटिका का शिलान्यास किया।

इस दौरान उन्होंने सपा, कांग्रेस, पीडीए, धन्नीपुर मस्जिद चंदा और मदरसों की फंडिंग को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 जुलाई 2026

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को बाराबंकी जिला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ‘मां उपवन वाटिका’ का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल परिसर में लगभग 150 फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए 150 पौधे

जिला अस्पताल परिसर स्थित पैथोलॉजी विभाग के पास विकसित की जा रही ‘मां उपवन वाटिका’ में फलदार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया। स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ भविष्य की नींव भी तैयार करते हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़, सुसाइड नहीं मर्डर का शक़; शासकीय अधिवक्ता समेत तीन पर FIR दर्ज

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में पौधरोपण सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है। सरकार प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रही है और इसमें आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है।

मीडिया से बातचीत में सपा और कांग्रेस पर बोला हमला

पौधरोपण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा था, तब इन दलों ने उसका विरोध किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि “रामलला मंदिर निर्माण के समय इन्होंने गोलियां चलवाईं, सुप्रीम कोर्ट में शपथपत्र देकर कहा कि भगवान राम के जन्मस्थान का कोई प्रमाण नहीं है। अब वही लोग भगवा चोला पहनकर और बहरूपिया बनकर केवल वोट हासिल करने के लिए जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।”

धन्नीपुर मस्जिद के चंदे को लेकर भी उठाए सवाल

डिप्टी सीएम ने धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद के लिए एकत्र किए गए चंदे का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब बाबरी मस्जिद के लिए धन्नीपुर में जमीन आवंटित हुई थी, तब चंदा भी एकत्र किया गया था।

यह भी पढ़ें  Barabanki: LPG सिलेंडर को लेकर मचे हाहाकार के बीच सिलेंडर की कालाबाजारी, होटलों में हो रहा घरेलू गैस का इस्तेमाल; देखें वीडियो

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “सपा और कांग्रेस ने कभी यह नहीं पूछा कि उस चंदे का क्या हुआ?”

मदरसों की फंडिंग पर भी उठाए सवाल

बृजेश पाठक ने प्रदेश और देश में संचालित मदरसों की फंडिंग को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मदरसों में आने वाली फंडिंग के स्रोतों की पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि “जहां कहीं भी मदरसों में अवैध गतिविधियों की खबरें आती हैं, उन पर विपक्ष कभी सवाल नहीं उठाता। सपा और कांग्रेस केवल तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती हैं।”

पीडीए पर बोले- जाति और तुष्टिकरण की राजनीति कब तक?

पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि “उनसे पूछिए कि आखिर कब तक जाति के नाम पर वोट मांगेंगे। केवल मुस्लिम तुष्टिकरण और मौलाना लोगो के नाम पर वोट मांगकर उनसे दरी बिछवाते हो, जिस दिन मुस्लिम समाज ने अपना नेता चुन लिया समाजवादी पार्टी के लिए प्रधानी के भी संकट पड़ जाएंगे।”

यह भी पढ़ें  Barabanki News: 2027 से पहले सपा को बड़ा झटका, साइकिल से उतरकर हाथी पर सवार हुए पूर्व चेयरमैन हफ़ीज़ भारती, लगाए गंभीर आरोप

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे झोलाछाप क्लीनिक! स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

17056
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई