Barabanki

फिनिक्स वैली इंफ्राटेक प्रा.लि. के सीएमडी पर जानलेवा हमले और अपहरण की कोशिश का आरोप, दोनों पक्षों ने दी पुलिस को तहरीर; जाने क्या है पूरा मामला?

SHARE:

बाराबंकी निवासी राजा धनपत राय ने फिनिक्स वैली इंफ्राटेक प्रा.लि. के सीएमडी शान्तनु सिंह और अन्य लोगों पर जानलेवा हमला, पीछा करने और अपहरण की कोशिश का आरोप लगाया है।

वहीं शान्तनु सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जमीन दिलाने के नाम पर लिए गए 9 लाख रुपये वापस मांगने को लेकर विवाद हुआ था।

मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बाराबंकी/लखनऊ, यूपी | 16 जून 2026

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला भीतरी पीरबटावन निवासी राजा धनपत राय पुत्र जयगोपाल शर्मा ने थाना विभूति खंड, लखनऊ में शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार 15 जून 2026 को दोपहर करीब 3:44 बजे वह अपनी कार संख्या UP32KJ0009 से लोहिया अस्पताल से घर लौट रहे थे।

राजा धनपत राय का आरोप है कि जैसे ही वह देहाती मीट रेस्टोरेंट के पास पहुंचे, वहां पहले से मौजूद फिनिक्स वैली इंफ्राटेक प्रा.लि. के सीएमडी शान्तनु सिंह उर्फ झम्मन, अमन सिंह तथा कई अन्य लोग स्कॉर्पियो और थार वाहनों से उनका पीछा करने लगे।

वाहन रोककर हमला करने और धमकी देने का आरोप

शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उनका वाहन रुकवाकर ईंट और गुम्मों से हमला किया तथा जबरन गाड़ी का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। राजा धनपत राय का दावा है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि यदि उनके साथ नहीं चले तो उन्हें गोली मार दी जाएगी।

यह भी पढ़ें  सिद्धार्थनगर जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी का बाराबंकी ट्रामा सेंटर में निधन: लखनऊ जाते समय रास्ते में बिगड़ी तबीयत, परिवार में मचा कोहराम

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों के कथित तौर पर हथियारबंद होने और लगातार धमकी देने से वह भयभीत हो गए। उन्होंने किसी तरह अपनी कार तेज गति से निकालकर वहां से जान बचाई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के वीडियो और फुटेज उनके पास मौजूद हैं।

“आज बच गए हो, फिर मिले तो जान से मार देंगे” – शिकायतकर्ता का दावा

राजा धनपत राय ने आरोप लगाया कि जाते समय भी उन्हें धमकाया गया और कहा गया कि यदि दोबारा कहीं मिले तो जान से मार दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शान्तनु सिंह ने आरोपों को बताया निराधार

दूसरी ओर फिनिक्स वैली इंफ्राटेक प्रा.लि. के सीएमडी शान्तनु सिंह ने मारपीट, जानलेवा हमले और हथियार दिखाकर धमकी देने के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बहुचर्चित लूटकांड का खुलासा: महिला से लूट करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, सोने का झुमका और नकदी बरामद

शान्तनु सिंह का कहना है कि करीब चार वर्ष पहले राजा धनपत राय ने जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 9 लाख रुपये लिए थे। उनके अनुसार यह रकम आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खाते में भेजी गई थी, लेकिन न तो जमीन उपलब्ध कराई गई और न ही पैसा वापस किया गया।

“पैसा मांगने पर फोन उठाना बंद कर दिया” – शान्तनु सिंह

शान्तनु सिंह के अनुसार शुरुआती दिनों में राजा धनपत राय पैसा लौटाने की बात करते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने फोन उठाना भी बंद कर दिया।

उन्होंने बताया कि 15 जून को चिनहट क्षेत्र में राजा धनपत राय दिखाई दिए थे। उनसे बातचीत करने के लिए वाहन रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह गाड़ी भगाने लगे और इस दौरान उनके एक साथी के पैर पर वाहन चढ़ गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।

वायरल वीडियो को लेकर भी दोनों पक्ष आमने-सामने

शान्तनु सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में न तो कोई हथियार दिखाई दे रहा है और न ही किसी प्रकार की मारपीट। उन्होंने कहा कि जानलेवा हमला और असलहा दिखाकर धमकाने के आरोप तथ्यहीन हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का औचक निरीक्षण: खाद वितरण में गड़बड़ी व उर्वरक वितरण रजिस्टर में मिली खामियां; सचिव को लगाई फटकार

उन्होंने यह भी दावा किया कि अपने पैसे की वापसी के लिए उन्होंने स्वयं पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए हैं और पुलिस को तहरीर दी है। अब पुलिस द्वारा शिकायतों, उपलब्ध वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

बाराबंकी में जुआरियों पर पुलिस की दबिश बनी जानलेवा: सोमवार सुबह बरामद हुआ गोमती नदी में कूदे युवक का शव, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22920
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?