Barabanki

Barabanki: राजा भैया के समर्थकों के बाद अब हिस्ट्रीशीटरों के परिजनों द्वारा हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन, तलवार-चाकू लहराते तस्वीरें वायरल; फैली दहशत 

SHARE:

Barabanki: जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में तलवार और अवैध चाकू लहराते युवकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

वायरल तस्वीरों में हिस्ट्रीशीटरों से जुड़े युवकों के हथियारों के साथ नजर आने का दावा किया जा रहा है।

यूपी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बाराबंकी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 09 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार हर्ष फायरिंग और हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन जैसे मामलों पर सख्ती बरतने के निर्देश दे रही है। ऐसे मामलों में असलहा लाइसेंस निरस्त करने और कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं।

लेकिन सीएम की नाक के नीचे बाराबंकी जिले में हालात इसके विपरीत नजर आ रहे हैं। यहां हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाना दबंग और रसूखदार लोगों का शगल बन गया है।

सुबेहा क्षेत्र से सामने आया ताजा मामला

ताजा मामला बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ युवकों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वे खुलेआम तलवार और अवैध चाकू लहराते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मिट्टी लदा ओवरलोड डंपर पलटा, चालक केबिन में फंसा; एक सप्ताह से धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं भारी वाहन
हिस्ट्रीशीटरों से जुड़े युवकों का नाम सामने आने का दावा

बताया जा रहा है कि वायरल तस्वीरों में ग्राम पंचायत थलवारा निवासी हिस्ट्रीशीटर देवदत्त का नाती आदर्श सिंह और हिस्ट्रीशीटर उदय सिंह का पुत्र अभिषेक सिंह भी हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं।

Barabanki: राजा भैया के समर्थकों के बाद अब हिस्ट्रीशीटरों के परिजनों द्वारा हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन, तलवार-चाकू लहराते तस्वीरें वायरल; फैली दहशत 

इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं और लोगों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है।

 

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हरकत में आई पुलिस

इन तस्वीरों को “भारत धमाका” नाम के एक्स (X) हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसमें यूपी पुलिस और बाराबंकी पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की गई है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में डकैती का सनसनीखेज खुलासा: पुलिस मुठभेड़ के बाद “रोहित जाट गैंग” के 5 बदमाश गिरफ्तार, 2 के लगी गोली; ₹4.64 लाख नकद व जेवरात बरामद
यूपी पुलिस ने बाराबंकी पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश

पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि ये युवक आए दिन गांव में लड़ाई-झगड़ा कर लोगों में दहशत फैलाते हैं। मामले के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बाराबंकी पुलिस को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पहले भी हथियारों के प्रदर्शन के वीडियो हो चुके हैं वायरल

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी जिले में एक शादी समारोह के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

वीडियो में चेहरे पहचान में आने के बावजूद अज्ञात पर मुकदमा

बताया गया था कि वायरल वीडियो में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से जुड़े कुछ पदाधिकारी हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग करते नजर आए थे। हालांकि मामला चर्चा में आने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर ली थी।

यह भी पढ़ें  Ayodhya News: अकीदत व इबादत के साथ मनाई गई शब-ए-बरात, जिगिनियां गांव में दुआओं से गूंजी फ़िज़ा

इस घटना के बाद जिले में कानून व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9251
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई