Barabanki

बाराबंकी में रहस्यमय तरीके से युवती लापता: परिजनों ने युवक समेत 6 पर बहला-फुसलाकर भगाने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

SHARE:

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया।

परिजनों ने युवक समेत 6 लोगों पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 24 अप्रैल 2026

जिले के मसौली थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और परिजन युवती की तलाश में जुट गए।

18 अप्रैल की रात से लापता, तलाश में जुटे परिजन

जानकारी के अनुसार, कस्बा शहादतगंज निवासी युवती 18 अप्रैल 2026 की रात अचानक घर से कहीं चली गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों का हर्ष फायरिंग और असलहों के साथ डांस करते वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर टिकी आम जनता की निगाहें

युवक समेत 6 लोगों पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

परिजनों को शक है कि गांव का ही एक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

युवती के भाई ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहन अक्सर गांव की एक अन्य युवती के साथ बांसा शरीफ स्थित मजार पर जाती थी, जहां उसकी पहचान मो0 जैद पुत्र मो0 नफीस से हुई।

आरोप है कि 18 अप्रैल की रात मो0 जैद ने अपने बहनोई मो0 असफाक, भांजे मो0 अली, पिता मो0 नफीस तथा परिवार की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: थाने में सुलझा पति-पत्नी का विवाद, पुलिस की काउंसलिंग से फिर जुड़ा परिवार

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी

मामले में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस द्वारा युवती की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

सभी पहलुओं पर जांच, जल्द खुलासे की उम्मीद

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अवध मॉल के सामने भीषण सड़क हादसा, उल्टी दिशा से आ रही Nexon EV ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर; कई घायल

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2450
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?