Barabanki

बाराबंकी में पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला: लाठी-डंडों और धारदार हथियार से युवक को पीटा, हालत गंभीर

SHARE:

बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला।

पीड़ित गंभीर घायल, पुलिस ने जांच शुरू की।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 24 अप्रैल 2026

जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

खेत से लौटते समय घेरकर किया हमला

ग्राम पंचायत गंगौली मजरे नियमतापुर निवासी राजमल रावत ने थानाध्यक्ष को दी तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे वह खेत से अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें  महाराणा प्रताप जयंती पर बाराबंकी में भव्य आयोजन: पूर्व MLC राजेश यादव 'राजू' ने मेधावी छात्रा को भेंट की साइकिल, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण

इसी दौरान महमूदपुर के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों—राकेश लोधी, मुकेश लोधी, सुमित लोधी (पुत्र शिव बालक), हरिकेश लोधी (पुत्र भारत) और सर्वेश लोधी (पुत्र लच्छूलाल)—ने उन्हें रोक लिया।

गाली-गलौज के बाद किया जानलेवा हमला

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बचाने आए युवक को भी पीटा

घटना के दौरान जब शोर सुनकर प्रवेश नामक युवक बीच-बचाव करने पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी लाठी-डंडों से पीट दिया।

यह भी पढ़ें  Bahraich News: 12 साल के मासूम को जबड़े में दबोचकर पटखनी देता रहा मगरमच्छ, मदद की जगह वीडियो बनाते रहे ग्रामीण, 7 घंटे बाद इस हालत में मिला शव....Video

इस हमले से इलाके में दहशत का माहौल है।

दबंगों की धमकी से सहमा पीड़ित परिवार

पीड़ित राजमल रावत का आरोप है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

कुर्सी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बाइक सवार लुटेरों का आतंक: चलती बाइक से महिला की झुमकी झपटकर हुए फरार, इलाक़े में दहशत 

रिपोर्ट – ललित राजवंशी 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22859
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?