Barabanki

बाराबंकी में बड़ा हादसा टला: नगर पालिका गेट के पास बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी…Video

SHARE:

बाराबंकी नगर पालिका गेट के पास बिजली के खंभे में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई।

फाइबर केबल के कारण आग तेजी से फैली, विद्युत विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 24 अप्रैल 2026

बाराबंकी शहर में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब नगर पालिका परिषद नवाबगंज के मुख्य गेट के पास सिटी प्राइड और विजय क्लॉथ हाउस के सामने लगे बिजली के खंभे में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

फाइबर केबल के कारण आग ने लिया विकराल रूप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली के खंभे पर बंधे इंटरनेट फाइबर केबल के चलते आग तेजी से फैल गई। कुछ ही समय में आग की लपटें तेज हो गईं और ऊंचाई तक उठने लगीं, जिससे आसपास मौजूद लोग घबरा गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: बाग में पेड़ पर लटका मिला शुक्रवार की सुबह घर से निकले अधेड़ का शव, परिजनों ने दोस्तो पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दुकानदारों में मची अफरातफरी

घटना स्थल के पास रेडीमेड कपड़ों की कई दुकानें होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। आग की लपटें देख दुकानदारों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने तत्काल अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर हटाना शुरू कर दिया।

विद्युत विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू 

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें  योगी कैबिनेट में डॉ. मनोज पाण्डेय की एंट्री पर ब्राह्मण समाज में उत्साह, बाराबंकी में मिठाई बांटकर जताई खुशी
देखें घटना का वीडियो 

स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग

घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली के खंभों पर अनाधिकृत रूप से लगे होर्डिंग्स और इंटरनेट फाइबर केबल को हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

लापरवाही पर उठे सवाल

इस घटना ने शहर में बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22860
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?