Barabanki

बाराबंकी में 12 लाख की बड़ी चोरी: अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात और नगदी उठा ले गए अज्ञात चोर, पुलिस ने जताई पारिवारिक विवाद की आशंका

SHARE:

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के सिधीयावा गांव में घर से 12 लाख के जेवरात और नगदी चोरी का मामला सामने आया।

पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पारिवारिक विवाद की आशंका जताई, जांच जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 23 अप्रैल 2026

जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिधीयावा गांव में बीती रात एक घर में चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों पर घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी करने का आरोप लगाया है।

रात में घर में घुसे चोर, अलमारी का ताला तोड़ा

पीड़ित अरुण यादव के अनुसार, वह रोज की तरह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सरकारी ज़मीन पर अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, HM ग्रीन सिटी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

लाखों के जेवरात और नगदी गायब

पीड़ित के मुताबिक, चोर करीब 8500 रुपये नकद और लगभग 12 लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए हैं।

घटना के बाद परिवार में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

पुलिस को मामला लगा संदिग्ध, जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अयोध्या पुलिस पर युवक को अगवा कर थर्ड डिग्री टार्चर व अवैध वसूली का आरोप, आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

वहीं, प्रभारी निरीक्षक बेचू सिंह ने प्रथम दृष्टया इस घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि मामला सामान्य चोरी का नहीं लग रहा, बल्कि इसमें पारिवारिक विवाद की आशंका भी हो सकती है।

सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।

क्षेत्र में बढ़ी चिंता, सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद गांव में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासा करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़—2 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2442
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?