Barabanki

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल प्रबंधक के पुत्र की मौत; परिवार में पसरा मातम 

SHARE:

बाराबंकी के सफदरगंज क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।

Barabanki

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 अप्रैल 2026

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सफदरगंज-बदोसराय मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिरौलीगौसपुर ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

सीएचसी सिरौलीगौसपुर में चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: एडीएम ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता और डिजिटल प्रक्रियाओं पर जोर 

मृतक की पहचान और परिवार में मातम

मृतक की पहचान सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सैदनपुर निवासी 25 वर्षीय ज्ञानेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह राज ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद के पुत्र थे।

बताया जा रहा है कि ज्ञानेंद्र कुमार गुरुवार शाम अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी परसा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: मंडलायुक्त व एडीजी ने किया महाशिवरात्रि मेले का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर दिए सख़्त निर्देश

इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात वाहन की तलाश

चौकी प्रभारी विभूति द्विवेदी के अनुसार, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शराब ठेके के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, ज़ोरदार प्रदर्शन कर हटाने की दी चेतावनी

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

6272
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई