Barabanki

Barabanki: मनरेगा से खुदे तालाब पर अवैध कब्जा, पाटकर खत्म किया जा रहा अस्तित्व; ग्राम प्रधान ने SDM से की शिकायत

SHARE:

Barabanki: सफदरगंज क्षेत्र के चंदवारा गांव में मनरेगा से खुदे तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।

ग्राम प्रधान ने एसडीएम से शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 अप्रैल 2026

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारा में मनरेगा योजना के तहत खुदवाए गए तालाब पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है।

राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 382 ‘कुईया गडही’ के रूप में दर्ज इस तालाब को कुछ लोगों द्वारा पाटकर उसका अस्तित्व खत्म करने का आरोप लगाया गया है।

कई लोगों पर तालाब पाटने का आरोप

ग्राम प्रधान रमेशचंद्र जायसवाल के अनुसार, गांव के कुछ लोगों—सर्वेश कुमार, अनिल कुमार (पुत्र नन्हेंलाल), अयोध्या प्रसाद, बलराम और गया प्रसाद—द्वारा तालाब पर अवैध कब्जा कर उसे पाटने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: गला काटकर युवक की हत्या का मामला, पीड़ित परिवार से मिले मंत्री ओमप्रकाश राजभर, सख्त कार्रवाई के निर्देश

आरोप है कि ये लोग तालाब की जमीन को समतल कर निजी उपयोग में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश

ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने कई बार अतिक्रमणकारियों से तालाब के मूल स्वरूप को बनाए रखने की अपील की, लेकिन आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू होने की कोशिश की।

इससे गांव में तनाव का माहौल भी बन गया है।

सरकारी संपत्ति और योजना पर असर

तालाब पर अवैध कब्जे से न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना की उपयोगिता भी प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में शराब की दुकान पर विवाद: मारपीट में युवक गंभीर घायल; पुलिस जांच में जुटी

इसके अलावा, गांव में जल निकासी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है, जिससे आने वाले बारिश के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

SDM से कार्रवाई की मांग

ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी (SDM) से शिकायत कर अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

रिपोर्ट – नूर मोहम्मद

 

संबंधित खबरें
Barabanki: हरख ब्लॉक बना भ्रष्टाचार का अड्डा – सरकारी दफ्तर में प्राइवेट आदमी कर रहे वसूली, जनता को लगवाए जा रहे चक्कर; बिना “चढ़ावे” नहीं हो रहे छोटे-छोटे काम,

Read more

यह भी पढ़ें  Lucknow: विकास नगर में युवक ने अवैध रिवॉल्वर से मारी गोली, हुई मौत; मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस व फॉरेंसिक टीम
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22799
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई