Barabanki

Barabanki Fire: 33KV लाइन में कौवे के टकराने से लगी आग, 70 किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर राख; मचा हाहाकार 

SHARE:

Barabanki Fire: त्रिवेदीगंज क्षेत्र में 33KV बिजली लाइन से कौवे के टकराने से मचा हाहाकार।

शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग से करीब 70 किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 12 अप्रैल 2026

बाराबंकी के त्रिवेदीगंज क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां 33KV बिजली लाइन से टकराने के बाद हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 1 बजे उस समय हुई जब एक कौआ हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे चिंगारी निकलकर खेतों में गिर गई।

70 किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलकर राख

आग ने तेज हवाओं के चलते विकराल रूप धारण कर लिया और कान्हीपुर, उस्मानपुर, गौरी, सादुल्लापुर, तिलोकपुर, बनपुकार और बीरमपुर सहित कई गांवों के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस भीषण अग्निकांड में करीब 70 किसानों की सैकड़ों बीघा तैयार गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: 27 जनवरी से लापता किशोर का नहीं लग सका कोई सुराग, पुलिस ने पोस्टर जारी कर लोगों से की यह अपील

प्रभावित किसानों में राजन सिंह, राहुल तिवारी, दिनेश दीक्षित, अनिल शाह, भगवती वर्मा और हरिशंकर मिश्रा समेत कई नाम शामिल हैं।

3 किसानों को भारी नुकसान, कई बीघा फसल खाक

किसानों के अनुसार:

  • राहुल तिवारी की करीब 10 बीघा फसल जल गई
  • कल्याण मिश्रा और उनके भाइयों की लगभग 3 बीघा
  • बनपुकार निवासी अभिमन्यु सिंह की 2 बीघा फसल नष्ट हो गई

इस हादसे ने किसानों की साल भर की मेहनत को पलभर में राख कर दिया।

दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

खेतों से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के चलते आग तेजी से फैलती गई।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश फसल जल चुकी थी। इसके चलते आक्रोशित किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच जमकर नोंकझोंक भी हुई।

यह भी पढ़ें  लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत पर बवाल: हॉस्टल खाने पर सवाल, VC आवास घेरकर छात्रों का प्रदर्शन

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर, मुआवजे का आश्वासन

घटनास्थल पर हैदरगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा, तहसीलदार नम्रता दुबे, नायब तहसीलदार रामजी द्विवेदी सहित राजस्व टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने नुकसान का आकलन करते हुए किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

बिजली विभाग और पुलिस का बयान

बिजली विभाग के एक्सईएन रमेश कुमार ने बताया कि किसानों के अनुसार कौवे के टकराने से हादसा हुआ है। यह 132/33 केवी हैदरगढ़ (सरायपांडे) पावर ग्रिड से जुड़ी लाइन है।

वहीं जेई धर्मेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि तारों की स्थिति सही है और वे आपस में नहीं टकराए हैं, मामले की जांच की जा रही है।

लोनी कटरा थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

राजस्व टीम कर रही जांच

राजस्व निरीक्षक मनीराम, अशोक कुमार तथा लेखपाल शालिनी कौशल, राकेश कुमार, भानु प्रताप, अजय नारायण और राघवेंद्र प्रताप सिंह की टीम नुकसान का सर्वे कर रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: देवां फिशरीज में हुई लाखों की डकैती का पर्दाफाश, 8 शातिर लुटेरे गिरफ्तार; हथियार व नकदी बरामद

एसडीएम के अनुसार, जांच पूरी होने के एक सप्ताह के भीतर किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

6199
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई