Barabanki

Barabanki: रजबहा कटने से सैकड़ों बीघा आलू की फसल जलमग्न, लाखों का हुआ नुकसान; पीड़ित किसानों ने की मुआवजे की मांग

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी की नवाबगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गदिया में रजबहा कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा आलू की फसल जलमग्न हो गई। जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित किसान अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले की नवाबगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरौली में लखनऊ-अयोध्या हाईवे के पास गदिया रजबहा कट जाने से करीब 100 बीघा आलू की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई, जिससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान अब अपने नुक्सान की भरपाई के लिए सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

 

पानी में डूबकर बर्बाद हुई आलू की फसल 

गदिया निवासी अशोक कुमार, गिरजाकांत, सूरजभान और हरीलाल सहित कई किसानों का आरोप है कि नहर की पूरी तरह सफाई नहीं कराई गई थी, इसके बावजूद सिंचाई विभाग ने उसमें पानी छोड़ दिया। पहले से जमी सिल्ट और अव्यवस्थित बहाव के कारण रजबहा कटने के कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया, जिससे उनकी मेहनत से उगाई गई आलू की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। किसानों ने विभागीय लापरवाही को नुकसान का कारण बताया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: फतेहपुर में जबरन धार्मिक नारा लगवाने का प्रयास - इंकार पर दाढ़ी खींचकर मारपीट, वीडियो वायरल होंने के बाद आरोपी गिरफ्तार

 

बरौली की जगह खोल दिया कुरौली रजबहा

किसानों से घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने सिंचाई विभाग के जेई को फोन कर मामले से अवगत कराया। काफी देर बाद जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और नहर की कटी पटरी की मरम्मत की गई, लेकिन तब तक फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी थी। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि बरौली की जगह गलती से कुरौली रजबहा खोल दी गई थी, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें  Barabanki: दरवाजे की कुंडी तोड़ घर में घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ, ताबड़तोड़ घटनाओं से आम जनता में दहशत

 

अधिशासी अभियंता ने किसानों के सिर फोड़ा ठीकरा

वहीं, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने किसानों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कुरौली ग्राम पंचायत के किसानों ने स्वयं नहर खोली थी, जिससे यह नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद किसानों में गहरा आक्रोश है। वे नहर कटने से हुए हुए अपने लाखों से नुकसान के लिए सरकार से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए – डीएम शशांक त्रिपाठी

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2581
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई