Barabanki

Barabanki News: बच्चों के झगड़े में ससुर ने दामाद पर किया लाठी से हमला, आंख में गंभीर चोट; लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

SHARE:

Barabanki News: नगर कोतवाली क्षेत्र में बच्चों के विवाद के दौरान ससुर ने दामाद पर डंडे से हमला कर दिया।

वार दामाद की बाईं आंख पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला अस्पताल से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इस दौरान एक ससुर ने गुस्से में आकर अपने ही दामाद पर डंडे से हमला कर दिया।

डंडा दामाद की बाईं आंख पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत जिला अस्पताल बाराबंकी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, मुख्य न्यायाधीश से न्यायिक आयोग से जांच की मांग

बीच-बचाव करने पहुंचे दामाद पर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के शुगर मिल इलाके के निवासी नितिन शर्मा अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहते हैं। सोमवार को घर में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर परिवार के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि नितिन शर्मा ने विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान आरोप है कि उनके ससुर ने गुस्से में आकर भारी डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया। डंडा सीधे उनकी बाईं आंख पर जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल से लखनऊ किया गया रेफर

घटना के बाद परिजनों ने घायल नितिन शर्मा को तत्काल जिला अस्पताल बाराबंकी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि आंख की सही स्थिति का पता घाव भरने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में बदहाल सड़क और जलभराव से फूटा लोगों का गुस्सा: सभासद-चेयरमैन पर सौतेले व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोप

डॉक्टरों ने बेहतर इलाज और आंखों की विस्तृत जांच के लिए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर या लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़ित ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

घायल नितिन शर्मा का कहना है कि वह केवल बच्चों के बीच हुए विवाद को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके ससुर ने अचानक डंडे से हमला कर दिया। उन्होंने आशंका जताई कि अगर समय पर उचित इलाज नहीं मिला तो उनकी बाईं आंख की रोशनी भी जा सकती है।

पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख़्त हुए डीम शशांक त्रिपाठी, कई अधिकारियों का रोका वेतन, मची खलबली

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

9751
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?