Barabanki

Barabanki: ट्रक को ओवरटेक करते समय फिसली बाइक, पहिए के नीचे कुचलकर चाचा की दर्दनाक मौत; भतीजे की हालत गंभीर

SHARE:

Barabanki:  मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में ट्रक ओवरटेक करते समय बाइक फिसलने से दर्दनाक हादसा हो गया।

ट्रक के नीचे दबकर 38 वर्षीय नसीर की मौत हो गई, जबकि भतीजा अतीक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे।

Barabanki

 

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की बेलहरा चौकी अंतर्गत ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बाइक फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पानी भरा होने के कारण बाइक फिसल गई और दोनों ट्रक की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें  Barabanki: प्रियंका सिंह रावत के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

निमंत्रण देकर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भारहरमऊ निवासी अतीक अपनी बहन की शादी का निमंत्रण देने के लिए अपने चाचा नसीर के साथ बाइक से रामपुर मथुरा गया था।

6 अप्रैल को अतीक की बहन की शादी तय है, जिसके चलते दोनों रिश्तेदारों को शादी का कार्ड बांटने निकले थे।
निमंत्रण देने के बाद जब दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी बेलहरा चौकी क्षेत्र के ग्राम सेलुहामऊ मजरे घघसी प्राथमिक विद्यालय के पास महमूदाबाद की ओर जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हो गया।

ट्रक के नीचे दबकर चाचा की मौके पर मौत

ओवरटेक करते समय बाइक सड़क किनारे भरे पानी में फिसल गई और दोनों ट्रक के नीचे आ गए। इस हादसे में 38 वर्षीय नसीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अतीक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में फतेहपुर टीम की धमाकेदार जीत: मोहारी को 53 रन पर समेटा, शिवाजी क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर जमाया कब्ज़ा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने नसीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अतीक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। नसीर के घर में भतीजी की शादी की तैयारियां चल रही थीं और उसी के लिए दोनों निमंत्रण बांटने निकले थे।

जैसे ही हादसे की खबर परिवार तक पहुंची, शादी वाले घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। परिजन और गांव के लोग इस दर्दनाक घटना से गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें  Barabanki: सीएम योगी के लोधेश्वर महादेवा दौरे से पहले प्रशासन की अग्निपरीक्षा, बारिश बनी सबसे बड़ी चुनौती; युद्ध स्तर पर तैयारियां, पूरे दिन मौके पर डटे रहे डीएम-एसपी

रिपोर्ट – नीरज निगम

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22527
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई