Barabanki

Barabanki: होली खेलने के बहाने 12 वर्षीय बच्ची से गंदी हरकत, विरोध करने पर पिता की बेरहमी से पिटाई; वीडियो वायरल

SHARE:

Barabanki: जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में होली के बहाने 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

शिकायत करने पर आरोपी और उसके भाइयों ने पीड़िता के पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 07 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में होली खेलने के बहाने एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने रंग लगाने के बहाने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को टच किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबेहा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि 4 मार्च 2026 को उनकी 12 वर्षीय बेटी घर के बाहर दरवाजे पर बैठी हुई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली प्रेमा देवी का पुत्र संतोष वहां पहुंचा और गाल पर रंग लगाने के बहाने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: आधी रात घर में घुसकर हमले और धमकाने का आरोप, पुलिस से नहीं मिली मदद; पीड़ित ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार


शिकायत करने पर आरोपी के भाइयों ने पिता को घसीटकर पीटा

पीड़िता की मां ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना की शिकायत आरोपी के परिजनों से की, तो मामला शांत होने के बजाय और बढ़ गया।

आरोप है कि आरोपी संतोष अपने भाइयों अमर और समर के साथ पीड़िता के घर पहुंच गया। तीनों पीड़िता के पिता को घर से घसीटते हुए सड़क पर ले गए और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट करने लगे।

बचाने आई पत्नी और बेटी से भी की गई मारपीट

पीड़िता का आरोप है कि जब वह और उसकी बेटी उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की। इस दौरान पीड़िता के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में मजार निर्माण को लेकर बवाल: दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस ने रुकवाया निर्माण; 5 लोगों पर कार्रवाई

108 एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ में कराया गया भर्ती

घटना के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा मारपीट का वीडियो

बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी संतोष, अमर और समर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1), 115(2), 352, 351(3) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: राजा भैया के समर्थकों के बाद अब हिस्ट्रीशीटरों के परिजनों द्वारा हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन, तलवार-चाकू लहराते तस्वीरें वायरल; फैली दहशत 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22858
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई