Barabanki

Barabanki: घर से खेलने निकला 12 वर्षीय बालक रहस्यमयी हालात में हुआ लापता, परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल

SHARE:

Barabanki:

बाराबंकी की नगर कोतवाली इलाके के असकरी नगर दुर्गापुरी वार्ड निवासी एक 12 वर्षीय बालक रहमान रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद भी कोई सुराग न मिलने से परेशान परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर अपने लाडले की सकुशल वापसी की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से 

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

जिले की नगर कोतवाली इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार की शाम घर से खेलने निकला एक 12 वर्षीय बालक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। देर रात तक बालक के घर वापस न लौटने से चिंतित परिजनों ने हर संभावित ठिकाने पर खोजबीन की लेकिन देर रात तक बालक का कोई सुराग नहीं लग सका है।

 

घरवालों से खेलने जाने की बात कह कर निकला था बालक

जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली इलाके के अस्करी नगर, दुर्गापुरी निवासी मोहम्मद रेहान खान का 12 वर्षीय पुत्र रहमान मोहल्ले के ही एक स्कूल में कक्षा 7 का छात्र है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की शाम रहमान रोज़ की तरह दोस्तों के साथ खेलने का कहकर घर से निकलने के बाद रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki: अफवाहों के चलते पेट्रोल-डीजल की बिक्री में ढाई गुना उछाल, कई पंप हुए ड्राई; डीएम ने समीक्षा बैठक कर पर्याप्त स्टॉक होने का किया दावा

कॉफी खोजबीन के बाद भी नहीं लगा सुराग

देर रात तक जब रहमान वापस घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो उठे। परिजनों ने हर संभावित ठिकाने पर खोजबीन की, पास पड़ोस में रहने वाले रहमान के दोस्तों और नाते रिश्तेदारों के फोन घनघना कर जानकारी ली, लेकिन रहमान का कोई सुराग नहीं लगा सका। अपने लाडले के यूं अचानक लापता हो जाने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

 

पिता ने लगाई मदद की गुहार 

पिता मोहम्मद रेहान खान ने बताया कि घर से निकलते समय उनके पुत्र ने काले रंग की पैंट, लाइट ब्लू रंग का कुर्ता और काली जैकेट पहनी थीं। उन्होंने नगर कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना देने के साथ ही सार्वजनिक सोशल मीडिया पर अपने पुत्र रहमान की फोटो शेयर कर लोगो से उसे तलाशने में मदद की अपील की है।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में दो महीने से तेंदुए की दहशत! खेतों से दूरी बना रहे ग्रामीण, बच्चों की सुरक्षा भी ख़तरे में; वन विभाग की सुस्ती पर उठे सवाल

बाराबंकी एक्सप्रेस की भी अपने सभी सम्मानित पाठकों से अपील है, कि लापता बालक के सम्बन्ध में किसी प्रकार की कोई भी जानकारी होने पर कृपया नीचे दिए नंबरों पर सूचित करने का कष्ट करे। आपकी एक छोटी सी मदद भी लापता बालक का सुराग लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

  • मोहम्मद रेहान खान (पिता) मोबाइल नंबर 7080807550
  • नगर कोतवाल मोबाइल नंबर 9454403067

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद

यह भी पढ़ें..

संबंधित खबरें
एलजी ने सेवानिवृत्त होने वाले दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए मानद रैंक अपग्रेड को मंजूरी दे दी

Read more

यह भी पढ़ें  Barabanki: सोनिकपुर में तेल मिल और आटा चक्की में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; गांव में मची अफरा-तफरी
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

23292
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?