Barabanki

Barabanki: संजय सेतु की मरम्मत के दौरान सरयू नदी पर करोड़ों की लागत से बनेगा पीपा पुल, युद्धस्तर पर शुरू हुआ निर्माण कार्य

SHARE:

Barabanki: संजय सेतु की मरम्मत को लेकर सरयू नदी पर करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से पीपा पुल का निर्माण शुरू हो गया है।

208 पांटून से बनने वाला यह अस्थायी पुल लखनऊ, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और नेपाल तक आवागमन को सुगम बनाएगा।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 08 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सरयू नदी पर स्थित संजय सेतु की मरम्मत को लेकर पुल पर आवागमन अस्थायी रूप से बंद किया जाना है। यह पुल लखनऊ से बाराबंकी, बहराइच होते हुए पड़ोसी देश नेपाल को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

शासन के निर्देशानुसार लोगों के सुगम परिवहन को ध्यान में रखते हुए करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से सरयू नदी पर पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे संजय सेतु की मरम्मत के दौरान भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित नहीं होगा।

यह भी पढ़ें  Barabanki: करनी सेना प्रदेश महामंत्री बनते ही दीप प्रकाश सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, लडेंगे 2027 का विधानसभा चुनाव

सरयू नदी में पांटून डालकर शुरू हुआ पीपा पुल का निर्माण

बृहस्पतिवार को सरयू नदी में एक पांटून डालकर पीपा पुल निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। हालांकि नदी के जल स्तर की तुलना में किनारा काफी ऊंचा होने के कारण पांटून डालने में कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आईं।

Barabanki: संजय सेतु की मरम्मत के दौरान सरयू नदी पर बनेगा पीपा पुल, 6 करोड़ की लागत से शुरू हुआ निर्माण कार्य

जेसीबी मशीनों से बनाया जा रहा ढाल

इन समस्याओं को दूर करने के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद से नदी किनारे ढाल बनाई जा रही है। ढाल बनने के बाद पांटून की श्रृंखला एक-एक करके नदी में जोड़ी जाएगी, जिससे पुल का ढांचा तैयार होगा।

208 पांटून से तैयार होंगे दो पीपा पुल

अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के तहत कुल 208 पांटून का उपयोग कर दो पीपा पुलों का निर्माण किया जाएगा। अभी तक लगभग 52 पांटून मौके पर पहुंच चुके हैं और बाकी सामग्री भी लगातार लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: घर में घुसकर महिला और किशोरी पर जानलेवा हमला, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

Barabanki: संजय सेतु की मरम्मत के दौरान सरयू नदी पर बनेगा पीपा पुल, 6 करोड़ की लागत से शुरू हुआ निर्माण कार्य

निर्माण के लिए लोहे के तख्त, पीलर, तार, गाटर, रस्सा, नट-बोल्ट सहित अन्य जरूरी सामग्री एकत्रित की जा रही है।

 

युद्ध स्तर पर चल रहा निर्माण कार्य

पीपा पुल के निर्माण के लिए तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा दो हाइड्रा मशीनें भी निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं।

निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों के अनुसार इसी माह के अंत तक सरयू नदी पर तैरता हुआ पीपा पुल तैयार हो जाएगा।

लखनऊ से नेपाल तक आवागमन होगा आसान

पीपा पुल बन जाने के बाद राजधानी लखनऊ से गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती और पड़ोसी देश नेपाल तक आवागमन में काफी सुविधा होगी।

इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में बीमार लोगों को अस्पतालों तक पहुंचाने में भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: लखनऊ-गोंडा हाईवे पर अलग अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पिकअप चालक समेत तीन गंभीर घायल

📍 रिपोर्ट: निरंकार त्रिवेदी

यह भी देखे

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

2452
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?