Barabanki

Croma स्टोर से खरीदा ₹41 हज़ार का OPPO फोन बना सिरदर्द! पहले ही दिन कैमरा निकला खराब, सर्विस सेंटर ने घुमाया—कस्टमर ने X पर बयां किया दर्द

SHARE:

नई दिल्ली में एक वरिष्ठ पत्रकार ने Oppo Reno 15C मोबाइल खरीदने के बाद कैमरा खराब होने का आरोप लगाया है।

Croma स्टोर से खरीदे फोन में खामी मिलने के बाद कस्टमर केयर और सर्विस सेंटर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। जानें पूरा मामला।

Barabanki

नई दिल्ली | 27 अप्रैल 2026

राजधानी नई दिल्ली से एक उपभोक्ता शिकायत का मामला सामने आया है, जिसमें एक वरिष्ठ पत्रकार ने नया स्मार्टफोन खरीदने के तुरंत बाद उसमें तकनीकी खराबी होने का आरोप लगाया है।

पीड़ित पत्रकार संतोष पाठक के अनुसार, उन्होंने 19 अप्रैल 2026 की शाम Croma के कनॉट प्लेस स्थित स्टोर से Oppo Reno 15C मोबाइल फोन खरीदा था।

अगले ही दिन सामने आई बड़ी खामी

पत्रकार का कहना है कि 20 अप्रैल को जब उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो मोबाइल के कैमरे में गंभीर खराबी सामने आई।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग शुरू, अमरपाल मौर्य बोले— “सिर्फ सत्ता नहीं, राष्ट्र निर्माण के लिए काम करती है भाजपा”

इसके बाद 21 अप्रैल को उन्होंने कस्टमर केयर से संपर्क किया, जहां लगभग 45 मिनट तक सॉफ्टवेयर अपडेट कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। बाद में कस्टमर केयर ने संभावित मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की बात स्वीकार की।

सर्विस सेंटर में भी नहीं मिला समाधान

कस्टमर केयर के सुझाव पर पत्रकार ने 22 अप्रैल को लक्ष्मी नगर स्थित OPPO सर्विस सेंटर पर विजिट किया।

यहां भी कर्मचारियों ने फोन की जांच की, वीडियो रिकॉर्ड किया और समस्या की पुष्टि की। हालांकि, कुछ तकनीकी अपडेट के बाद भी कैमरे की खराबी दूर नहीं हुई।

इसके बाद फोन को यह कहकर जमा कर लिया गया कि कंपनी से बातचीत के बाद 23 अप्रैल तक जवाब दिया जाएगा, लेकिन निर्धारित समय पर कोई कॉल नहीं आया।

लगातार टालमटोल का आरोप

24 अप्रैल को जब पत्रकार ने खुद सर्विस सेंटर से संपर्क किया, तो उन्हें अलग-अलग कारण बताए गए—

  • इंजीनियर उपलब्ध नहीं है
  • फोन टेस्टिंग में है
  • कंपनी से जवाब लंबित है
यह भी पढ़ें  Barabanki News: 20 जुलाई को महादेवा आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, लोधेश्वर कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण; डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पत्रकार ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

पीड़ित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती साझा करते हुए उपभोक्ताओं को oppo इंडिया कंपनी के मोबाइल फोन्स से सावधान रहने की सलाह दी है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब फोन में स्पष्ट खामी है, तो उसे बदलने में देरी क्यों की जा रही है? साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या बिना पर्याप्त तकनीकी परीक्षण के उत्पाद बाजार में उतारे जा रहे हैं।

कंपनी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं

खबर लिखे जाने तक OPPO या Croma की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: खोए मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे, बाराबंकी पुलिस ने ₹16 लाख कीमत के 78 फोन कराए बरामद
उपभोक्ताओं के लिए क्या है सबक?

यह मामला एक बार फिर उपभोक्ता अधिकारों और आफ्टर-सेल्स सर्विस की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है।

  • नया प्रोडक्ट खरीदते समय तुरंत जांच जरूरी
  • बिल और वारंटी सुरक्षित रखना अहम
  • शिकायत दर्ज करते समय लिखित प्रमाण रखें

रिपोर्ट – नौमान माजिद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

19415
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई