Barabanki

Barabanki: डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया बंकी ब्लॉक का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और परिसर सुधार के दिए सख्त निर्देश

SHARE:

Barabanki: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के मॉडल आवास का लोकार्पण

  • बाराबंकी में डीएम शशांक त्रिपाठी ने विकासखंड बंकी का निरीक्षण किया।

 

  • अतिक्रमण हटाने, बाउंड्री मरम्मत और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए।

 

  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की सराहना की और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के मॉडल आवास का लोकार्पण किया।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 16 फरवरी 2026

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन के साथ विकास खंड बंकी का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, कार्यालय प्रणाली, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की गई। डीएम ने समग्र व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिये।

 

अतिक्रमण हटाने और परिसर सुधार के सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विकास खंड परिसर के बाहर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाहरी बाउंड्री वॉल की मरम्मत कर परिसर को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में उद्योगपति से 5 लाख महीना ‘गुंडा टैक्स’ की मांग: किसान यूनियन जिलाध्यक्ष समेत 9 पर FIR, फैक्ट्री बंद कराने की दी धमकी

पंचायत उद्योग भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन सेवा केंद्र उसी व्यक्ति द्वारा संचालित हो, जिसके नाम से वह स्वीकृत है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

 

प्रेरणा कैंटीन और स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की सराहना

डीएम ने प्रेरणा कैंटीन का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। कैंटीन में कार्यरत महिला ने बताया कि इस पहल से वो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी है।

Barabanki: डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया बंकी ब्लॉक का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और परिसर सुधार के दिए सख्त निर्देश

इसके बाद डीएम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार धूप, अगरबत्ती और अन्य उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इनके उत्पादों को और व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: ₹22 लाख से अधिक के गिरवी ज़ेवर हड़पने का आरोप, बिना लाइसेंस ब्याज पर पैसा देने का भी दावा; CJM के आदेश पर ज्वैलर्स समेत 3 पर परिवाद दर्ज

 

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के मॉडल आवास का लोकार्पण

डीएम शशांक त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत निर्मित मॉडल आवास का फीता काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जाए।

 

कार्यालयों और मनरेगा लैब का निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय तथा मनरेगा सीएलएफ लैब का निरीक्षण किया।

Barabanki: डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया बंकी ब्लॉक का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने और परिसर सुधार के दिए सख्त निर्देश

अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष जोर

डीएम ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुराने कर्मचारी आवासों के जीर्णोद्धार के लिए शासन स्तर पर नियमित पत्राचार करने को कहा।

 

डीएम ने दी संतोषजनक रिपोर्ट

निरीक्षण के अंत में जिलाधिकारी ने बताया कि विकास खंड की समग्र व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। परिसर में साफ-सफाई बेहतर है, लेकिन अतिक्रमण हटाने और स्वयं सहायता समूहों के कार्यों को और विस्तार देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: मासूम हर्षवर्धन की मौत के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार! नो एंट्री में दौड़ रहे भारी वाहन, ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22554
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई