Barabanki

Barabanki: परीक्षा देने जा रहे BSc एग्रिकल्चर के छात्रों की कार में लगी आग, देवा ओवरब्रिज पर मचा हड़कंप

SHARE:

Barabanki: ऑल्टो कार में लगी आग, देवा ओवरब्रिज के दोनों ओर लगा लंबा जाम 

बाराबंकी के देवा ओवरब्रिज पर परीक्षा देने जा रहे BSc एग्रीकल्चर के चार छात्रों की कार में अचानक आग लग गई। छात्रों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 11 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली इलाके में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने जा रहे चार छात्रों की चलती कार के अचानक आग लग गई। यह घटना शहर के व्यस्त देवा रोड ओवरब्रिज पर हुई, जहां कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलने लगी। हालांकि छात्रों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए।

 

परीक्षा केंद्र जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार देवा निवासी दीपक यादव, महेन्द्र, संचित और सत्यम बीएससी एग्रिकल्चर द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने पल्हरी स्थित मोहनलाल वर्मा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट जा रहे थे। परीक्षा का समय नजदीक होने के कारण सभी छात्र समय से केंद्र पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें  Barabanki: एसपी ने नवनिर्मित भोजनालय का किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन

जैसे ही उनकी ऑल्टो कार देवा ओवरब्रिज पर पहुंची, वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। छात्र जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले ही कुछ ही पलों में धुआं आग की लपटों में बदल गया।

 

छात्रों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए चारों छात्रों ने तुरंत कार रोकी और बिना देर किए बाहर निकल आए।

ओवरब्रिज पर जलती कार को देखकर राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोगो ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

यह भी पढ़ें  Barabanki: पेट्रोल-डीजल टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चालक गिरफ्तार; 800 लीटर पेट्रोल, 800 लिक्विड केमिकल बरामद

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

घटना के कारण ओवरब्रिज के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। जाम की सूचना मिलते ही जेल पुलिस चौकी के एसआई संजय यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात को बहाल कराया।

 

शॉर्ट सर्किट के चलते आग की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

 

सभी छात्र सुरक्षित

सौभाग्य से परीक्षा देने जा रहे चारों छात्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाए संयम और त्वरित निर्णय लेना कितनी बड़ी दुर्घटना को टाल सकता है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: भाकियू (टिकैत) की युवा किसान संसद में युवाओं ने एकजुट होकर संघर्ष करने का लिया संकल्प

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद / उस्मान

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22022
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई