Barabanki

Barabanki: पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर वन विभाग का शिकंजा, डंपर सीज

SHARE:

Barabanki: अवैध मिट्टी खनन पर वन विभाग का शिकंजा, डंपर सीज

बाराबंकी के घुंघटेर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतों के बीच वन विभाग ने टिकैतगंज–बाबागंज मार्ग पर कार्रवाई करते हुए डंपर सीज किया। भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, कई गांवों में जांच जारी।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में | 11 फरवरी 2026

जनपद के घुंघटेर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि किसानों के नाम पर ली गई अनुमति की आड़ में व्यावसायिक रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन किया जा रहा है। इस बीच वन विभाग ने टिकैतगंज-बाबागंज मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक डंपर सीज कर विधिक कार्यवाही की है।

किसानों के अनुसार शासन की ओर से किसानों को अपने निजी उपयोग के लिए खेत से लगभग तीन फीट तक मिट्टी निकालने की अनुमति दी जाती है। यह मिट्टी केवल संबंधित किसान के निजी कार्यों तक सीमित रहती है।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: स्पा सेंटर संचालिका और भाजपा नेता में तीखी बहस, ग्रामीणों ने असामाजिक गतिविधियों का लगाया आरोप; किया जोरदार प्रदर्शन

हालांकि क्षेत्रीय स्तर पर आरोप है कि खनन माफिया इस सुविधा का व्यावसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। जेसीबी मशीनों के ज़रिए रात में खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली व डंपरों के जरिए परिवहन किए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कृषि वाहनों का प्रयोग व्यावसायिक ढुलाई में किया जा रहा है।

 

इन क्षेत्रों में खनन की गतिविधियों की चर्चा

घुंघटेर थाना क्षेत्र के पिण्डसांव, गंगेपुर, बजगहनी, सोहीपुर, दिनपनाह, धौरहरा, जमोलिया आदि गांवों में मिट्टी खनन की गतिविधियों की शिकायतें सामने आई हैं।

वहीं कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा, बैनाटीकर, हार, बहरौली, कुर्सी, टिकैतगंज, ओदार तथा बड्डूपुर क्षेत्र के परवारभारी, खिंझना, समर्दा, कतुरी, कल, रीवा, सींवा, बाबा कुटी, ओझियापुर आदि इलाकों में भी अवैध खनन की चर्चा है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों का हर्ष फायरिंग और असलहों के साथ डांस करते वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई पर टिकी आम जनता की निगाहें

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मिट्टी की एक ट्राली 700 से 1000 रुपए तक में बेची जा रही है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर जांच के बाद ही होगी।

 

वन विभाग की कार्रवाई: अर्जुन का राजकीय वृक्ष क्षतिग्रस्त, डंपर सीज

दिनांक 11 फरवरी 2026 की सुबह टिकैतगंज–बाबागंज मार्ग पर पटरी पर लगे अर्जुन प्रजाति के राजकीय वृक्ष को टाटा हाइवा डंपर (UP 41 AT 2717) से गिराकर मिट्टी में दबाए जाने की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई की।

इस मामले में—

बबलू पाल, निवासी ग्राम लालपुर, थाना घुंघटेर, बाराबंकी
निर्भय दुबे, निवासी, राम आसरे पुरवा खरगापुर, थाना गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ

के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के अंतर्गत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। संबंधित डंपर को सीज कर दिया गया है।

 

कार्रवाई दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में प्रशांत कुमार (सेक्शन अधिकारी, कुर्सी) एवं कौशल सिंह (बीट प्रभारी) सहित वन विभाग की टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें  बाराबंकी में सरकारी डॉक्टरों की 'कमीशनखोरी' उजागर: भाजपा नेता ने VIDEO बनाकर खोली पोल, मचा हड़कंप

रिपोर्ट – मंसूफ अहमद 

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

22985
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?