Barabanki

Barabanki: सपा नेता की बर्बर पिटाई मामले में करणी सेना के महामंत्री समेत 5 पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस-प्रशासन को लगाई लताड़, बोले- “भुगतना पड़ेगा खामियाजा” 

SHARE:

Barabanki: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले पुलिस प्रशासन को भुगतना पड़ेगा “खामियाजा” 

बाराबंकी में फेसबुक पोस्ट विवाद के बाद सपा नेता सावन यादव के अपहरण और बर्बर पिटाई का मामला। एक हफ्ते बाद करणी सेना मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह समेत कई पर BNS की गंभीर धाराओं में FIR, जानिए किन अपराधों में लगी धाराएं।

Barabanki

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश | 9 फरवरी 2026

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में फेसबुक पोस्ट को लेकर समाजवादी पार्टी के दिव्यांग ब्लॉक उपाध्यक्ष के साथ हुई बर्बरता का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सपा नेता के अपहरण, बेरहमी से पिटाई, मुंह में पिस्टल की नाल डालकर जान से मारने की धमकी और जूते पर नाक रगड़वाने के आरोपों के बाद, घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने करणी सेना के महामंत्री अभिनव सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रामसनेहीघाट कोतवाली पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा

  • धारा 115(2) BNS: जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना (गंभीर मारपीट)
  • धारा 140(4) BNS: अपहरण या जबरन किसी को ले जाना
  • धारा 351(3) BNS: जान से मारने की धमकी देना (आपराधिक धमकी)
  • धारा 110 BNS: संगठित तरीके से अपराध करना / सामूहिक हिंसा
  • धारा 3(5) BNS: सामूहिक अपराध में सभी आरोपियों की समान जिम्मेदारी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

प्रकरण सामने आने के बाद जिले की राजनीति में उबाल है और सोशल मीडिया समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वही अभिनव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से भड़के करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने भी वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन को जमकर लताड़ लगाई और “खामियाजा” भुगतने की चेतावनी दे डाली है।

यह भी पढ़ें  Barabanki: रामनगर में तेज़ रफ़्तार का कहर, तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत; दो सिपाहियों व महिला समेत 6 घायल, हालत गंभीर

कौन है पीड़ित सपा नेता?

रामसनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के जेठवनी गांव निवासी सावन यादव पुत्र निर्मल कुमार ने खुद को समाजवादी पार्टी का ब्लॉक उपाध्यक्ष बताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। सावन यादव का कहना है कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।

 

श्रद्धांजलि सभा से शुरू हुआ विवाद

पीड़ित के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के हड़ाहा स्टेट में एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

 

करणी सेना महामंत्री की तस्वीर और फेसबुक पोस्ट

कार्यक्रम के दौरान करणी सेना के मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह भी मंच पर मौजूद थे। जिन्होंने कुछ समय पहले समाजवादी पार्टी को 2 मिनट में घुटनों पर लाने जैसा बयान दिया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिवलाल यादव को माला पहनाई और पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसी दौरान ली गई एक तस्वीर को सावन यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस कैप्शन के साथ पोस्ट किया—

“जो समाजवादी पार्टी को 2 मिनट में घुटनों पर लाते थे, आज वो महाशय खुद घुटनों पर आ गए।”

बस, यही से पूरा विवाद शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम फागुनी मेला—डीएम व एसपी ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

पोस्ट हटाने का दबाव और धमकी

सावन यादव का आरोप है कि पोस्ट वायरल होते ही उन्हें करणी सेना के महामंत्री अभिनव सिंह, उनके सहयोगी ऊदल सिंह और सोनू सिंह के फोन आने लगे। फोन पर पोस्ट हटाने का दबाव बनाया गया और मना करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

 

दिनदहाड़े हमला और अपहरण

पीड़ित के अनुसार, 02 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे, जब वह रामसनेहीघाट स्थित रवि धर्मकांटा पर बैठे थे, तभी फॉर्च्यूनर गाड़ी (UP 41 AL 0005) समेत तीन फॉर्च्यूनर वाहनों से 15-20 लोग वहां पहुंचे।

सावन यादव के अनुसार इनमें अभिनव सिंह, नरेन्द्र सिंह (सोनू), सूरज सिंह, ऊदल सिंह, कौशलेंद्र सिंह, शनी वर्मा सहित कई अज्ञात लोग शामिल थे। सभी ने मिलकर सावन यादव को लाठी-डंडों और लात-घूंसो से बेरहमी से पीटा और जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण कर लिया।

 

बंदूक की नोक पर धमकी और अपमान

सावन यादव का कहना है कि उन्हें रामसनेहीघाट बाईपास स्तिथ फुल्ली वर्मा की प्लाटिंग में ले जाया गया, जहां दोबारा मारपीट कर बेईज्जत किया गया।

आरोप है कि आरोपियों ने मुंह पिस्टल की नाल डालकर जान से मारने की धमकी दी, जूते पर नाक रगड़कर माफी मंगवाई और इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया।

 

बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार

मारपीट के बाद आरोपियों ने सावन यादव को बेहोशी की हालत में दोबारा रवि धर्मकांटा के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। होश में आने पर उन्होंने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। सावन ने बाद में रामसनेही घाट कोतवाली जाकर लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें  Barabanki News: सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों को हटाने के आदेश से हड़कंप, वेतन और पीएफ कटौती को लेकर फूटा आक्रोश

 

करणी सेना ने खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी

अभिनव सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से भड़के करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने फ़ेसबुक पर वीडियो जारी कर बाराबंकी पुलिस के अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने अभिनव सिंह को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने आगे क्या कहा ये आप नीचे दिए वीडियो में सुन सकते हैं

रिपोर्ट – कामरान अल्वी

संबंधित खबरें
Kamran Alvi
Author: Kamran Alvi

14116
🗳️ जनता की राय | यूपी 2027

2027 में आप किसे उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई